Maa Teri Yaadon Ke Jhule
Harish Moyal

Maa Teri Yaadon Ke Jhule
Harish Moyal
Lyrics
माँ तेरी यादों के झूले में झुलु मैं तेरी ममता के आंचल में आए मन को चैन
माँ तेरी यादों के झूले में झुलु मैं तेरी ममता के आंचल में आए मन को चैन
तेरी निर्मल मीठी वाणी कानों में रस घोले
नैनों से यूं नूर झलकता द्वार भाग्य के खोले
तू है मेरी माँ हो मेरी प्यारी मम्मा मेरी प्यारी माँ
ओ मेरी प्यारी मम्मा मेरी प्यारी माँ
माँ वो बीते हुए दिन वो तेरी यादें सभी
तेरी मीठी मुस्काने दिल ना भूलेगा कभी
माँ वो बीते हुए दिन वो तेरी यादें सभी
तेरी मीठी मुस्काने दिल ना भूलेगा कभी
तेरे जैसा माँ कोई दूजा नहीं
तेरी समझानी मेरी पूजा वहीं
मेरी प्यारी माँ ओ मेरी प्यारी मम्मा मेरी प्यारी माँ
जाऊ जहां भी मै दिल में रहती सूरत तेरी
ओझल होती ना आंखों से एक पल मूरत तेरी
माँ ओ माँ माँ ओ माँ
जाऊ जहां भी मै दिल में रहती सूरत तेरी
ओझल होती ना आंखों से एक पल मूरत तेरी
आंचल तेरा माँ जन्नत मेरी
तेरे सिवा दूजी कोई मन्नत नहीं
तू है जगदंबा हो मेरी प्यारी मम्मा
तू है जग की माँ
ओ मेरी प्यारी मम्मा तू है मेरी माँ
माँ तेरी यादों के झूले में झुलु मैं तेरी ममता के आंचल में आए मन को चैन
तेरी निर्मल मीठी वाणी कानों में रस घोले
नैनों से यूं नूर झलकता द्वार भाग्य के खोले
ओ मेरी प्यारी मम्मा
ओ मेरी प्यारी मम्मा
ओ मेरी प्यारी मम्मा