परिवार के साथ नए शहर में आए हैं। शहर अच्छा है, पर नई कंपनी का माहौल ठीक नहीं; न ट्रेनिंग है, न शांति। नौकरी बदलना चाहते हैं पर दूसरी मिल नहीं रही। क्या करें?
ख़ुशी अंदर से बाहर आती है, बाहर से अंदर नहीं।
ऐसे समय कोई भी बड़ा फ़ैसला जल्दी में न लें; दूर की सोचकर, उसका परिणाम देखकर निर्णय लें। और जब तक बाहर कुछ बदलता नहीं, अपने मन को ख़ुश और stable रखें, क्योंकि ख़ुशी inside-out आती है, outside-in नहीं।
ऐसा न हो कि आज job छोड़ दें, फिर अगली job न मिले और मन की शांति और भी चली जाए। The past, present, future connected हैं; जो हम present में करेंगे, वही हमारा future बनेगा। इसलिए कोई भी decision त्रिकालदर्शी होकर लें, यानी past, present और future तीनों को देखकर: कल इसका consequence क्या होगा? ऐसा न हो कि आज कुछ कर दें और कल उसका परिणाम आए तो दुखी हों। कई लोग कहते हैं, आज ही job छोड़ देंगे; ऐसा नहीं होता। थोड़ा far-sighted होकर निर्णय लें। अपने decision आप ही सबसे अच्छे ले सकते हैं; आपके life decision मैं नहीं ले सकती।
पर एक बात ज़रूर कहूँगी। हम सोचते हैं कि बाहर सब ठीक होगा तब हम ठीक होंगे। Khushi is when you're calm and you're stable, and every thought that you're creating in your mind is pure and positive. आप ख़ुश रहेंगे, तो chances हैं कि workplace के relationships भी ठीक होते जाएँगे। यह इंतज़ार करना कि वहाँ सब ठीक होगा तब मैं ख़ुश होऊँगा, ग़लत है।
जब मन की स्थिति बाहर किसी चीज़ पर dependent होती है, तो fear बना रहता है, क्योंकि वह चीज़ temporary है। आज job है, कल छूट सकती है; आज कोई व्यक्ति साथ है, कल चला जा सकता है; कुर्सी और position का भी पता नहीं। इसीलिए ज़्यादातर लोगों की life में दो ही dominant emotions रहते हैं: fear और pain। जिस चीज़ पर dependent होंगे, उसे खोने का डर रहेगा, और खो गई तो दुख।
इसलिए अपने मन को शक्तिशाली और independent बनाएँ, अपनी ख़ुशी के मालिक बनें। पहले inward, फिर upward, और अपने को सशक्त बनाकर फिर outward। तब ताक़त आपके अंदर रहेगी; कैसा भी वातावरण हो, कैसे भी लोग हों, कैसी भी परिस्थिति हो, उसका असर आप पर नहीं पड़ेगा, और आप stable रहकर कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे।
आज आज़माएँ: आज ऑफ़िस में जाने से पहले एक मिनट रुककर तय करें: मेरी ख़ुशी इस माहौल पर निर्भर नहीं है।
“Khushi is when you're calm and you're stable, and every thought that you're creating in your mind is pure and positive.”
BK Shreya Didiसोल सस्टेनेंस LIVE · 14 नवंबर 2026सेशन में देखें · 32:03

और गहराई में
सेशन के बाहर से: इसी विषय पर brahmakumaris.com के चुने हुए लेख और मेडिटेशन।
खुशी को तलाशें नहीं, क्रिएट करेंपढ़ें · brahmakumaris.comनया शहर, नए लोग – लेकिन मन में खालीपन – Meditation by BK Vidhatriमेडिटेशन · brahmakumaris.comरोज़ के संदेश में
मिलते-जुलते प्रश्न