स्वीकार्यता और समझ के साथ सहन करें
जब परिस्थितियां और लोग हमारे अनुकूल नहीं होते, तब सहन करने की शक्ति हमारी आंतरिक क्षमता को दर्शाती है। इस शक्ति के द्वारा हम खुलेपन
April 26, 2024
हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण पार्ट है; अपने विचारों और भावनाओं को जैसे हम चलाना चाहते हैं वैसे चलाना। अधिकतर, हमारा मन बिखरे हुए विचारों से भरा हुआ होता है जिन्हें हम कम करना चाहते हैं ताकि हम अपने कार्य एकाग्रचित्त होकर कर सकें। ऐसा इसलिए है क्यूँकि जब भी हम कोई विशेष कार्य कर रहे होते हैं तब हमें सिर्फ कुछ विचारों की ही आवश्यकता होती है जोकि उस विशेष कार्य से संबंधित होते हैं। कभी-कभी इन विचारों के साथ, अतीत के विचार या भविष्य में करने वाले कार्यों के विचार या दूसरे लोगों और उनके शब्दों और कार्यों के विचार भी हमारे मन में चलते हैं। इसके चलते हम उस कार्य को करने के लिए ज्यादा समय ले लेते हैं। साथ ही, ये भी देखा गया है कि, इसी वजह से कार्यस्थलों या ऑफिस में कार्यक्षमता बहुत ज्यादा कम हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि, यदि एक व्यक्ति एक दिन में 8-10 घंटे काम करता है, तो कार्य को दिया गया वास्तविक समय 100% से कम होता है। इसके कारण, मेडिटेशन और मन को आराम देने की तकनीकों की बहुत ज्यादा जरूरत होती है, जो विचारों की स्पीड को कम करने में कारगर साबित होती हैं और इसके परिणामस्वरूप विचारों की संख्या भी कम हो जाती है।
आज के समय में, हम सभी तकनीकों से बहुत अधिक परिचित हैं। जितना अधिक ये विकास हो रहा है और ज्यादा से ज्यादा अलग-अलग प्रकार की मीडिया हमारे मन को छू रही है, उतना ही अधिक हमारा मन बहुत ज्यादा विचारों से भरता जा रहा है। कभी-कभी हममें से कई लोगों के लिए इन विचारों को रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए, जरूरी है कि, हम दिनभर में एक नियमित अंतराल में आध्यात्मिक ऊर्जा के शांति के स्रोत से जुड़ें। ऐसा कहा जाता है कि, आज के समय में हम दो स्रोतों से अलग हो गए हैं। जिसमें से पहला स्रोत हमारे अंदर है जो है हमारा स्पिरिचुअल सेल्फ और दूसरा स्रोत है परमात्मा वा ईश्वर। वास्तव में हमारा स्पिरिचुअल सेल्फ; शांति से भरपूर है और उसे याद करने से, हमें शांति का अनुभव होता है और परमात्मा जोकि शांति के सागर हैं, उनसे जुड़ने में मदद मिलती है।
(कल जारी रहेगा…)
जब परिस्थितियां और लोग हमारे अनुकूल नहीं होते, तब सहन करने की शक्ति हमारी आंतरिक क्षमता को दर्शाती है। इस शक्ति के द्वारा हम खुलेपन
रिश्तों में हल्के और स्टेबल रहने का एक ही मुख्य सिद्धांत है- माफ़/क्षमा करना और भूल जाना। ये एक अहम सिद्धांत है, जिसका अभ्यास करना,
हममें से कई लोग खुशी जैसे सुंदर इमोशन को मुश्किल बना देते हैं और फिर ये हमें एक टेंपररी भावना लगती है। हम सभी का
अपने दिन को बेहतर और तनाव मुक्त बनाने के लिए धारण करें सकारात्मक विचारों की अपनी दैनिक खुराक, सुंदर विचार और आत्म शक्ति का जवाब है आत्मा सशक्तिकरण ।
ज्वाइन पर क्लिक करने के बाद, आपको नियमित मेसेजिस प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप कम्युनिटी में शामिल किया जाएगा। कम्युनिटी के नियम के तहत किसी भी सदस्य को कम्युनिटी में शामिल हुए किसी अन्य सदस्य के बारे में पता नहीं चलेगा।