Brahma Kumaris
Brahma KumarisMurli
  • Home
  • Murli Search
  • Murli Topics
  • Murli Chintan
  • AI Murli Chintan (ChatGPT)
Languages
  • EEnglish
  • हहिंदी
  • ગગુજરાતી
  • తతెలుగు
Library
  • Overview
    • Favorites
    • Notes & Highlights
    • Collections
    • Tracker
  • Settings
  • BKOne

11 March 1981 | हिंदी11 March 1981 | हिंदी · “सफलता के दो मुख्य आधार”

HomeSearchBKOneLibrarySettings
9 Mar 1981Prev13 Mar 1981Next

“सफलता के दो मुख्य आधार”

आज खुदा दोस्त अपने बच्चों से फ्रैण्ड के रूप में मिल रहे हैं। एक खुदा दोस्त के कितने फ्रैण्ड्स होंगे? वैसे भी फारेनर्स फ्रैण्डशिप को ज्यादा पसन्द करते हैं। तो बापदादा बाप भी है, सतगुरु भी है, शिक्षक भी है, सर्व सम्बन्ध निभाने वाले हैं। आप सबको सबसे ज्यादा प्यारा सम्बन्ध कौन-सा लगता है? किसको टीचर अच्छा लगता, किसको साजन अच्छा लगता, किसको फ्रैण्ड अच्छा लगता है, लेकिन है तो एक ही ना। इसलिए एक से कोई भी सम्बन्ध निभाने से सर्व प्राप्ति हो ही जायेगी। यही एक जादूगरी है। जो एक से ही जो चाहो वह सम्बन्ध निभा सकते हो। और कहाँ जाने की आवश्यकता ही नहीं। इससे कोई और मिले यह इच्छा खत्म हो जाती है। सर्व सम्बन्ध की प्रीत निभाने के अनुभवी हो चुके हो? हो चुके हो या अभी होना है? क्या समझते हो! पूर्ण अनुभवी बन चुके हो? आज आफीशियल मुरली चलाने नहीं आये हैं। बापदादा भी अपने सर्व सम्बन्धों से दूर-दूर से आई हुई आत्माओं को देख हर्षित हो रहे हैं। सबसे दूरदेशी कौन हैं? आप तो फिर भी साकारी लोक से आये हो, बापदादा आकारी लोक से भी परे निराकारी वतन से आकारी लोक में आये फिर साकार लोक में आये हैं। तो सबसे दूरदेशी बाप हुआ या आप हुए? इस लोक के हिसाब से जो सबसे ज्यादा दूर से आये हैं उन्हों को भी बापदादा स्नेह से मुबारक दे रहे हैं। सबसे दूर से आने वाले हाथ उठाओ। जितना दूर से आये हो, जितने माइल चलकर आये हो उतने माइल से पदमगुणा एड करके मुबारक स्वीकार करें।

फॉरेनर्स अर्थात् फॉर-एवर। ऐसे वरदानी हो ना? फॉरेनर्स नहीं लेकिन फॉर-एवर। सदा सेवा के लिए एवररेडी। डायरेक्शन मिला और चल पड़े, यह है फॉर एवर ग्रुप की विशेषता। अभी-अभी अनुभव किया और अभी-अभी अनुभव कराने के लिए हिम्मत रख सेवा पर उपस्थित हो जाते। यह देख बापदादा भी अति हर्षित होते हैं। एक से अनेक सेवाधारी निमित्त बन गये। सेवा की सफलता के विशेष दो आधार हैं, वह जानते हो? (कई उत्तर निकले) सबके उत्तर अपने अनुभव के हिसाब से बहुत राइट हैं। वैसे सेवा में वा स्वयं की चढ़ती कला में सफलता का मुख्य आधार है - एक बाप से अटूट प्यार। बाप सिवाए और कुछ दिखाई न दे। संकल्प में भी बाबा, बोल में भी बाबा, कर्म में भी बाप का साथ। ऐसी लवलीन आत्मा एक शब्द भी बोलती है तो उसके स्नेह के बोल दूसरी आत्मा को भी स्नेह में बांध देती है। ऐसी लवलीन आत्मा का एक ‘बाबा' शब्द ही जादू की वस्तु का काम करता है। लवलीन आत्मा रूहानी जादूगर बन जाती है। एक बाप का लव अर्थात् लवलीन आत्मा। दूसरा सफलता का आधार - हर ज्ञान की प्वॉइन्ट के अनुभवी मूर्त होना। जैसे ड्रामा की प्वॉइन्ट देते हैं, तो एक होता है नॉलेज के आधार पर प्वॉइन्ट देना। दूसरा होता है, अनुभवी मूर्त होकर प्वॉइन्ट देना। ड्रामा की प्वॉइन्ट के जो अनुभवी होंगे वह सदा साक्षीपन की स्टेज पर स्थित होंगे। एक रस, अचल और अडोल होंगे। ऐसी स्थिति में स्थित रहने वाले को अनुभवी मूर्त कहा जाता है। रिजल्ट में बाहर के रूप से भले अच्छा हो या बुरा हो लेकिन ड्रामा के प्वॉइन्ट की अनुभवी आत्मा कभी भी बुरे में भी बुराई को न देख अच्छाई ही देखेगी अर्थात् स्व के कल्याण का रास्ता दिखाई देगा। अकल्याण का खाता खत्म हुआ। कल्याणकारी बाप के बच्चे होने कारण, कल्याणकारी युग होने के कारण अब कल्याण का खाता आरम्भ हो चुका है। इस नॉलेज और अनुभव की अथॉर्टी से सदा अचल रहेंगे। अगर गिनती करो तो आप सबके पास कितने प्रकार की अथार्टीज हैं। और आत्माओं के पास एक दो अथॉर्टी होंगी। किसको साइन्स की, किसको शास्त्रों की, किसको डॉक्टरी के नॉलेज की, किसको इन्जीनियरी के नॉलेज की अथॉर्टी होगी, आपको कौन सी अथॉर्टी हैं? लिस्ट निकालो तो बहुत लम्बी लिस्ट हो जायेगी। सबसे पहली अथॉर्टी वर्ल्ड आलमाइटी आपका हो गया। तो वर्ल्ड की जो अथॉर्टीज हैं वह आपकी हो गई, ऐसे लिस्ट निकालो। वर्ल्ड के आदि मध्य अन्त के नॉलेज की अथॉर्टी, जिस नॉलेज के यादगार शास्त्र बाइबिल वा कुरान आदि सब हैं। इसलिए गीता ज्ञान को सर्व शास्त्रों वा बुक्स का माई बाप कहते हैं। शिरोमणी कहा जाता है। डायरेक्ट गीता कौन सुन रहा है? तो अथारिटी हो गये ना। इसी प्रकार सर्व धर्मों में से नम्बरवन धर्म किसका है? (ब्राह्मणों का) आपके ब्राह्मण धर्म द्वारा ही सब धर्म पैदा होते हैं। ब्राह्मण धर्म तना है, और भी इस धर्म की विशेषता है। ब्राह्मण धर्म डायरेक्ट परमपिता का स्थापन किया हुआ है। और धर्म, धर्म पिताओं के हैं और यह धर्म परमपिता का है। वह बच्चों द्वारा हैं। सन ऑफ गॉड कहते हैं। वह गॉड नहीं हैं। तो डायरेक्ट परमपिता द्वारा श्रेष्ठ धर्म स्थापन हुआ, उस धर्म की अथॉर्टी हो। आदि पिता ब्रह्मा के डायरेक्ट मुख वंशावली की अथॉर्टी वाले हो। सर्वश्रेष्ठ कर्म के प्रैक्टिकल जीवन की अथॉर्टी हो। श्रेष्ठ कर्म की प्रालब्ध विश्व के अखण्ड राज्य के अधिकारी की अथॉर्टी हो। भक्तों की अथॉर्टी हो। ऐसे और भी लिस्ट निकालो तो बहुत निकलेगा। समझा, आप कितनी बड़ी अथॉर्टी हो! ऐसे अथॉर्टी वालों को बाप भी नमस्ते करते हैं। यह सबसे बड़ी अथॉर्टी है। ऐसे अथॉर्टी वालों को देख बापदादा भी हर्षित होते हैं।

सबने बहुत अच्छी मेहनत कर सेवा के कार्य को विस्तार में लाया है। अपने भटके हुए भाई-बहनों को रास्ता बताया है। प्यासी आत्माओं को शान्ति और सुख की अंचली दे तृप्त आत्मा बनाने का अच्छा पुरुषार्थ कर रहे हैं। बाप से किया हुआ वायदा प्रैक्टिकल में निभा के बाप के सामने गुलदस्ते लाये हैं, चाहे छोटे हैं वा बड़े हैं, लेकिन छोटे भी बाप को प्रिय हैं। अब यह वायदा तो निभाया है, और भी विस्तार को प्राप्त करते रहेंगे। कोई ने नेकलेस बनाके लाया है, कोई ने माला बनाके लाई है। कोई ने कंगन, कोई ने रिंग बनाके लाई है। तो सारी बापदादा की ज्वैलरी, एक-एक रतन वैल्युबल रतन है। ज्वैलरी तो बहुत बढ़िया लाई है बाप के सामने। अब आगे क्या करना है? ज्वैलरी को अब क्या करेंगे? (पॉलिश) मधुबन में आये हो तो पॉलिश हो ही जायेगी। अब शो केस में रखो। वर्ल्ड के शोकेस में यह ज्वैलरी चमकती हुई सभी को दिखाई दे। शोकेस में कैसे आयेंगे? बाप के सामने आये, ब्राह्मणों के सामने आये यह तो बहुत अच्छा हुआ। अब वर्ल्ड के सामने आवे। ऐसा प्लैन बनाओ जो वर्ल्ड के कोने-कोने से यह आवाज निकले कि यह भगवान के बच्चे कोने-कोने में प्रत्यक्ष हो चुके हैं। चारों ओर एक ही लहर फैल जाये। चाहे भारत में चाहे विदेश के कोने-कोने में। जैसे एक ही सूर्य वा चन्द्रमा समय के अन्तर में दिखाई तो एक ही देता है ना। ऐसे यह ज्ञान सूर्य के बच्चे कोने-कोने से दिखाई दें। ज्ञान सितारों की रिमझिम चारों ओर दिखाई दे। सबके संकल्प में, मुख में यही बात हो कि ज्ञान सितारे ज्ञान सूर्य के साथ प्रगट हो चुके हैं। तब सब तरफ का मिला हुआ आवाज़ चारों ओर गूंजेगा और प्रत्यक्षता का समय आयेगा। अभी तो गुप्त पार्ट चल रहा है। अब प्रत्यक्षता में लाओ। इसका प्लैन बनाओ फिर बापदादा भी बतायेंगे।

एक-एक रतन की विशेषता वर्णन करें तो अनेक रातें बीत जाएं। हरेक बच्चे की विशेषता हरेक के मस्तक पर मणी के माफिक चमक रही है।

ऐसे सर्व विशेष आत्माओं को, सर्व सपूत अर्थात् सर्विस के सबूत देने वाले, सदा सेवा और याद में रहने वाले सर्विसएबुल मास्टर आलमाइटी अथॉर्टी, सर्व की मनोकामनायें पूर्ण करने वाली अति लवली, लवलीन बच्चों को बापदादा का यादप्यार और नमस्ते।

Read in Other Languages

EEnglish

Murli Topics

परमात्मा प्यार की पालना - Sustenance of God's Loveसेवा में सफमता का आधार / प्रत्यक्ष फल - Basis of success in service / immediate fruitविदेशी भाई - बहने - foreign bro & sisबोल / वचन - Words Promiseड्रामा - Dramaस्वमान - Self Respectदो बाते - Two thingअनुभवी मूर्त - Experiencedलव और लवलीन स्तिति - Love and Lost in love