Brahma Kumaris

विश्व बंधुत्व दिवस पर झोझूकलां-कादमा शाखा, भिवानी का महा रक्तदान अभियान – 232 यूनिट रक्त भारतीय सेना को समर्पित

विश्व बंधुत्व दिवस पर झोझूकलां-कादमा शाखा, भिवानी का महा रक्तदान अभियान – 232 यूनिट रक्त भारतीय सेना को समर्पित
3 min

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झोझूकलां-कादमा शाखा के समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत विश्व बंधुत्व दिवस एवं राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सांगवान अस्पताल, झोझूकलां (कादमा, हरियाणा) में भारतीय सेना के लिए विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। दिल्ली छावनी से आर्मी रक्त वाहिनी टीम ने शिविर में कुल 232 यूनिट रक्त एकत्रित किया, जिससे विश्व बंधुत्व की भावना को नई शक्ति मिली।

शिविर का शुभारंभ मेजर डॉ. योगेंद्र देशवाल (आईएमए प्रधान), डॉ. आशीष मान (डिप्टी सीएमओ चरखी दादरी), सुरजभान सांगवान (खाप 13 प्रधान), ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, डॉ. संजीव मड़िया (प्रधान डॉ. सेल हरियाणा), डॉ. मेजर नरेंद्र सिंह, सोमबीर शर्मा (पूर्व गौरव सैनिक सोसाइटी प्रधान), डॉ. विनय सांगवान और डॉ. राहुल आदि ने रिबन काटकर व दादी प्रकाशमणि जी को पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर मेजर डॉ. देशवाल ने कहा कि रक्तदान युवाओं में देशभक्ति व बंधुत्व की भावना जाग्रत करता है। उन्होंने रक्तदाताओं और सेना अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। विशिष्ट अतिथि विधायक उमेद पातुवास के प्रतिनिधि नरेश कुमार ने रक्तदान करते हुए युवाओं को प्रेरित किया और कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा और महापुण्य का कार्य है।

डॉ. आशीष मान ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है, क्योंकि रक्त केवल दान किया जा सकता है, यह किसी फैक्ट्री में निर्मित नहीं होता।

झोझूकलां-कादमा शाखा की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि संस्था द्वारा भारत और नेपाल में विश्व बंधुत्व दिवस पर महा रक्तदान अभियान चलाकर 1.5 लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के लिए रक्तदान करना देशभक्ति और सेवा की सर्वोच्च मिसाल है।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने रक्तदाताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है और यह समाज के नव निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।

सांगवान अस्पताल के निदेशक डॉ. विनय सांगवान और राही एसोसिएशन के अध्यक्ष रिंकू ने बताया कि 232 रक्तदाताओं ने भारतीय सेना के लिए रक्तदान किया। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में ब्रह्माकुमारीज़ व अन्य संगठनों के साथ मिलकर सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।

झोझूकलां व्यापार मंडल प्रधान नरेश ठेकेदार ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था वास्तव में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को जीवंत करती है।

कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमार मा. सुनील ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं सेना की टीम का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने इस पुण्य कार्य की सराहना की।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Bhiwani — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
International Day of Yoga 2026 to Be Celebrated at Historic Red Fort Grounds
New Delhi
Jun 19

International Day of Yoga 2026 to Be Celebrated at Historic Red Fort Grounds

बैतूल में ब्रह्माकुमारीज़ के विशाल आदिवासी महासम्मेलन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का प्रेरणादायी संबोधन
Betul
Jun 18

बैतूल में ब्रह्माकुमारीज़ के विशाल आदिवासी महासम्मेलन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का प्रेरणादायी संबोधन

Kundli, Haryana – Brahma Kumaris and NIFTEM-K Sign MoU on Digital Wellness and Holistic Education
Kundli
Jun 18

Kundli, Haryana – Brahma Kumaris and NIFTEM-K Sign MoU on Digital Wellness and Holistic Education

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण
Abu Road
Jun 17

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

London – “Overthinking is the art of creating problems that weren't even there”
London
Jun 15

London – “Overthinking is the art of creating problems that weren't even there”

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण
Abu Road
Jun 17

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम