महाराष्ट्र के अकोला में ब्रह्माकुमारीज़ की कीर्तिनगर सेवा केंद्र की ओर से होमगार्ड कार्यालय में “तनावमुक्त जीवन” विषय पर आध्यात्मिक मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्तव्य के प्रति समर्पण के साथ मन की शांति, सकारात्मक चिंतन और आंतरिक शक्ति के महत्व को समझाना था।
इस कार्यक्रम में कीर्तिनगर सेवा केंद्र की बीके रुक्मणी दीदी, बीके अर्चना दीदी एवं बीके ज्ञान ज्योति दीदी तथा ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय शांतिवन से अकाउंट्स विभाग के बीके सौरभ भाई ने उपस्थित होमगार्ड जवानों को तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया।
वक्ताओं ने बताया कि
नियमित राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक चिंतन, आत्मचिंतन और परमात्मा से संबंध जोड़ने के अभ्यास द्वारा मन को शांत, स्थिर एवं शक्तिशाली बनाया जा सकता है। उन्होंने समझाया कि आध्यात्मिक ज्ञान और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकता है।
कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आंतरिक शक्ति का जागरण, सकारात्मक सोच और राजयोग मेडिटेशन तनावमुक्त एवं सफल जीवन के सशक्त माध्यम हैं। अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए मन की शांति बनाए रखना व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ सामाजिक जीवन को भी सुखद और संतुलित बनाता है।
ब्रह्माकुमारीज़ का यह प्रयास समाज के विभिन्न वर्गों तक राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान पहुंचाकर उन्हें सुखी, शांतिपूर्ण एवं तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।














