दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, जगदलपुर के तत्वावधान में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल), जगदलपुर में ‘‘भारतीय कृषि दर्शन एवं सम्पूर्ण ग्राम विकास’’ विषय पर आधारित किसान सम्मेलन का आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय राजयोगी बी.के. राजू भाई जी ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और कृषि सबसे श्रेष्ठ व्यवसाय है। उन्होंने बताया कि कृषि एक ऐसा सच्चा सौदा है जहाँ एक बीज से हजार बीज प्राप्त होते हैं। महापौर माननीय भ्राता संजय पाण्डे जी ने कहा कि शाश्वत यौगिक खेती ग्रामीण भारत के पुनरुत्थान का सूत्र है। जब किसान आत्मनिर्भर होगा, तभी भारत सशक्त बनेगा। इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका आदरणीय राजयोगिनी बी.के. हेमा दीदी जी ने कहा कि आज देश को शक्ति युक्त यौगिक खेती की आवश्यकता है। हमें अपनी भावनाओं को पवित्र बनाकर रसायनमुक्त खेती की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर राजयोगी बी.के. सुमन्त भाई जी, एम.एस. ध्रुव जी (संयुक्त संचालक, कृषि विभाग), तथा बी.के. सरिता दीदी (संचालिका, धमतरी सेवा केन्द्र) ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का स्वागत भाषण बी.के. मंजूषा दीदी (संचालिका, बस्तर संभाग) ने दिया और संचालन बी.के. रामा दीदी ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोकनृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित किसान भाइयों को प्रेरणादायक संदेशों से लाभान्वित किया गया।
अन्नदाता से आत्मनिर्भर भारत तक – ब्रह्माकुमारी, जगदलपुर में किसान सम्मेलन से नई सोच का संचार

Explore more
Discover related stories by location, occasion, and topic
Enjoyed reading?
This news can inspire someone today
Stay connected with Retreat & Conferences news from Bastar — share it with someone who cares.
Latest Updates
Fresh from the Brahma Kumaris world
More in Retreat & Conferences
Related news you may find meaningful























