Brahma Kumaris

भिलवाड़ा में विहासा (VIHASA) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

भिलवाड़ा में विहासा (VIHASA) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
2 min

04 जनवरी 2026 , भिलवाड़ा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, भिलवाड़ा पाथिक नगर (मेडिकल विंग) द्वारा विहासा (VIHASA) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को विहासा परियोजना के माध्यम से सकारात्मक जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्मिक सशक्तिकरण की गहन समझ प्रदान करना रहा

कार्यक्रम में डॉ. आर.एस. श्रोत्रिय, डॉ. एम.एल. जाटव, रश्मि पारेख एवं बीके डॉ. मीनाक्षी ने प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।

अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने स्वस्थ मन, संतुलित जीवन एवं राजयोग ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार विहासा प्रशिक्षण के माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों, भावनाओं एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान अभ्यास भी कराया गया, जिससे सभी ने आंतरिक शांति एवं ऊर्जा का अनुभव किया।

इस प्रशिक्षण में कुल 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की शुभकामनाएँ दी गईं।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Bhilwara — share it with someone who cares.