भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाने के राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का वर्चुअल शुभारंभ भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया।
इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज़ के रायपुर स्थित शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा, भाजपा प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडे, भाजपा प्रवक्ता श्री तौकीर रजा, अमेरिका सेना की पूर्व कर्नल डॉ. हंसा रावल, वरिष्ठ राजयोग शिक्षक बीके मार्क भाई, वन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री प्रेम कुमार, इंदौर ज़ोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी बीके हेमलता दीदी तथा रायपुर संचालिका बीके सविता दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि
नशा समाज और राष्ट्र के लिए गंभीर चुनौती है तथा इसके प्रति व्यापक जन-जागरूकता समय की आवश्यकता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए इसे स्वस्थ, सशक्त और संस्कारवान भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने नशा मुक्त भारत की प्रतिज्ञा ली तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरण फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

























