Brahma Kumaris

ब्रह्मा कुमारीज ठीकरी सेवा केंद्र पर संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन कार्यक्रम का आयोजन

ब्रह्मा कुमारीज ठीकरी सेवा केंद्र पर संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन कार्यक्रम का आयोजन
2 min

4 जनवरी 2026 , ठीकरी सेवा केंद्र

ब्रह्मा कुमारीज ठीकरी सेवा केंद्र पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु एक सुंदर एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम ब्रह्मा कुमारीज धामनोद सेवा केंद्र की राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रीती दीदी जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। मंच संचालन ठीकरी सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि तहसीलदार भ्राता जगदीश कुमार वर्मा जी ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि भ्राता सुमित जायसवाल एवं बहन वंदना राठौर ने भी कार्यक्रम की सराहना की।

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अन्नपूर्णा बहन जी ने बुजुर्गों को सम्मान व समय देने का संदेश दिया, वहीं ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी जी ने अपने आशीर्वचनों से सभी को प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता ब्रह्मा कुमार डॉ. दिलीप नालगे जी ने संगम प्रोजेक्ट के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ नागरिकों को मेडिटेशन, सकारात्मक जीवनशैली एवं संस्था से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नृत्य-नाटिका एवं स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया तथा अंत में सभी के लिए ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था रही।

यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, प्रेम एवं गरिमा का सुंदर संदेश देने वाला रहा।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Barwani — share it with someone who cares.