चेन्नई में ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न

21 जून 2026 को चेन्नई के वल्लुवर कोटम में ब्रह्माकुमारीज़ की 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा के उपलक्ष्य में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रातःकालीन सत्र में 1800 से अधिक ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके उषा दीदी, तमिलनाडु जोन की सर्विस कोऑर्डिनेटर बीके बीना दीदी, बीके मुथुमणि, बीके देवी तथा अनेक वरिष्ठ भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर "90 Years of Spiritual Awakening" पुस्तक का विमोचन किया गया। साथ ही, ईश्वरीय विद्यार्थियों के आत्म-उन्नति के लिए विकसित Self Progress Chart App का भी लोकार्पण किया गया।

सायंकालीन सार्वजनिक कार्यक्रम में बीके उषा दीदी ने

"शांति और स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन" विषय पर हजारों लोगों को संबोधित करते हुए राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

इस अवसर पर तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष थिरू जे.सी.डी. प्रभाकर तथा केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के न्यायिक सदस्य एवं मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. स्वामीनाथन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा समाज में किए जा रहे आध्यात्मिक एवं नैतिक जागरण के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में डिजिटल वेलनेस, जल संरक्षण, विज्ञान एवं अध्यात्म, सकारात्मक सोच तथा स्वस्थ जीवनशैली जैसे समसामयिक विषयों पर आधारित प्रदर्शनी एवं विभिन्न स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज की 90 वर्षों की आध्यात्मिक सेवा, मानव मूल्यों के संवर्धन तथा विश्वशांति के प्रति समर्पित प्रयासों का प्रेरणादायी उत्सव सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Festivals & Celebrations news from Chennai — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

दराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Hyderabad

More in Festivals & Celebrations

Related news you may find meaningful

View All
नोएडा के सुख शांति भवन में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न
Noida
Jul 28

नोएडा के सुख शांति भवन में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न

St. Petersburg Brahma Kumaris Centre Marks 36 Years of Spiritual Service with “Trust: Currency of the Future” Programme
St. Petersburg
Jul 26

St. Petersburg Brahma Kumaris Centre Marks 36 Years of Spiritual Service with “Trust: Currency of the Future” Programme

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

अमरनाथ यात्रा-2026 से पूर्व जम्मू में तवी नदी तट पर भव्य महाआरती, ब्रह्माकुमारीज़ की गरिमामयी सहभागिता
Jammu
Jul 1

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening
Mumbai
Apr 19

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन
Mumbai
Apr 18

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम
Mohali
Apr 14

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास
Pali
Mar 29