Brahma Kumaris

कादमा (हरियाणा) में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन

कादमा (हरियाणा) में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन
2 min

दिनांक 14 नवम्बर 2025 ,कादमा (हरियाणा)

कादमा (हरियाणा) में आयोजित संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठ जनों के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक गौरव का संदेश प्रभावशाली रूप से दिया गया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बाढ़ड़ा विधायक भ्राता उमेद पातुवास ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान हमारी भारतीय संस्कृति का अभिमान है।

मुख्य वक्ता वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कविता दीदी जी चंडीगढ़ ने संगम प्रोजेक्ट के उद्देश्यों और उसकी महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि झोझूकलां-बाढड़ा ब्लॉक के प्रत्येक गांव में यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा।

ब्रह्माकुमारी अंकिता बहन ने उपस्थित सभी लोगों को वरिष्ठ जनों के सम्मान और सेवा के लिए शपथ दिलाई।

इस अवसर पर 21 वरिष्ठ नागरिकों को चित्र, पटका और तिलक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।

कार्यक्रम में समाज के अनेक विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें जिला पार्षद अशोक थालौर, सरपंच महेश फौजी, पूर्व जिला पार्षद डॉ. अशोक शर्मा, पूर्व जिला पार्षद होशियार सिंह बाबू जी, डॉ. विकास कलकल, डॉ. दशरथ, समाज सेवी महिपाल आर्य, श्री राधा कृष्ण गौशाला अध्यक्ष सतबीर शर्मा, सचिव कमल सिंह तथा प्राचार्य हरिकिशन राणा जी प्रमुख रहे।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Bhiwani — share it with someone who cares.