गुजरात के कलोल स्थित मधुबन ब्रह्माकुमारीज़ पाठशाला, पंचवटी में कला-संस्कृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लगभग 150 कलाकारों एवं उनके परिवारों सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में गुजराती साहित्यकार एवं डायरों के प्रसिद्ध कलाकार योगेशभाई गढ़वी, आर्ट एंड कल्चर विंग गुजरात की संयोजिका बीके तृप्ति दीदी, बीके सतीश भाई, बीके नितिन तथा ओआरसी की बीके सुनैना सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन बीके डॉ. दामिनी ने किया तथा भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति से वातावरण आध्यात्मिक एवं आनंदमय बना। अतिथियों ने कलाकारों को अपनी कला के माध्यम से समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।
बीके तृप्ति दीदी ने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सकारात्मक चिंतन, श्रेष्ठ संस्कार, प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देने का प्रभावशाली माध्यम है।



















