Brahma Kumaris

कपडवांज में छात्रों का संकल्प – नशे से दूरी, जीवन में रोशनी

कपडवांज में छात्रों का संकल्प – नशे से दूरी, जीवन में रोशनी
1 min

जीवन शिल्प हाई स्कूल परिसर, कपडवांज में नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन पूजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य श्री उमेश कुमार पटेल तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे। कुल 300 विद्यार्थियों ने व्याख्यान, वीडियो शो एवं प्रतिज्ञा के माध्यम से नशा मुक्ति का संकल्प लिया।

इसी क्रम में आदर्श स्कूल में भी नशा मुक्त युवा अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन कलावती बेन ने विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन दिया। यहां भी विद्यार्थियों ने वीडियो शो देखा और संकल्प लिया। कुल 400 विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा की।

दोनों विद्यालयों में आयोजित इस अभियान द्वारा कुल 700 विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Kheda — share it with someone who cares.