मंगोलिया में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर विश्व शांति, सद्भाव और मानव कल्याण के लिए विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न धर्मों एवं आध्यात्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर एकत्र होकर शांति और मानवता के कल्याण की कामना की।
इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की थीम “शांति में निवेश करें: हर व्यक्ति के लिए, हर जगह, हर दिन” रखी गई। सुखबातर स्क्वायर के सामने स्थित पीस बेल पर आयोजित समारोह में मंगोलिया में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
समारोह में ब्रह्माकुमारीज़ की सहभागिता ने आध्यात्मिक शांति और आत्मिक जागृति का संदेश दिया। सभी प्रतिनिधियों ने शांति दीप प्रज्वलित किए और पीस बेल के सामूहिक नाद में सहभागिता की।
विभिन्न आस्थाओं के प्रतिनिधियों का एक मंच पर आकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना करना इस बात का सुंदर प्रतीक बना कि शांति की भावना किसी एक धर्म, देश या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता की साझा आवश्यकता है।
इसी संदेश के साथ मंगोलिया में आयोजित यह समारोह विश्व बंधुत्व, सद्भाव और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायी अवसर बना।
























