Brahma Kumaris

मुरादाबाद, आत्मज्योति भवन से उठा संदेश: मीडिया बने शांति और सौहार्द का सेतु

मुरादाबाद, आत्मज्योति भवन से उठा संदेश: मीडिया बने शांति और सौहार्द का सेतु

मुरादाबाद, सिविल लाइंस स्थित ब्रह्मकुमारीज आत्मज्योति भवन में आज “शांति, एकता और विश्वास को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका” विषय पर एक भव्य और प्रभावशाली मीडिया सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता, सामाजिक कार्य, प्रशासन और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, एकता और विश्वास की स्थापना में मीडिया की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करना और सकारात्मक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना रहा।

सेमिनार का उद्घाटन ब्रह्मकुमारीज मीडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. बी.के. शांतनु ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने मीडिया को समाज का दर्पण और मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि “मीडिया को सत्य और सकारात्मकता के माध्यम से शांति और एकता का वातावरण तैयार करना होगा।” उन्होंने ब्रह्मकुमारीज के वैश्विक शांति मिशन का उल्लेख करते हुए सभी को इस दिशा में योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि “मीडिया समाज को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। यह सकारात्मक कहानियों और समाधान-उन्मुख पत्रकारिता के माध्यम से समाज में विश्वास और एकता का निर्माण कर सकता है।”

प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष भ्राता शिशिर गुप्ता ने मीडिया की नैतिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता को समाज सेवा बताया। टीवी9 दिल्ली के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि “डिजिटल युग में मीडिया को प्रेरणादायक और शांति-संवर्द्धनकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना चाहिए।”

सीनियर एडवोकेट मनोज गुप्ता ने निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पर जोर दिया, वहीं IFTM यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभागाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों से सकारात्मक पत्रकारिता अपनाने की अपील की। टीवी 18 के डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अतुल राय ने कहा कि “मीडिया को समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद का सेतु बनना चाहिए।”

फ्रेमर AI के डिप्टी न्यूज एडिटर नीतेश ओझा ने मीडिया और आधुनिक तकनीक के संयोजन पर विचार साझा किए और गलत सूचनाओं पर नियंत्रण के लिए मीडिया की जिम्मेदारी को रेखांकित किया।

ब्रह्मकुमारीज मुरादाबाद की निदेशक बी.के. आशा दीदी ने अपने आशीर्वचन में सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि “यह सेमिनार हमें एकजुट होकर समाज में शांति और एकता के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

कार्यक्रम की शुरुआत कुमारी अवनी द्वारा स्वागत नृत्य से हुई। संचालन बहन डॉ. अर्चना शर्मा ने किया, जबकि आयोजन की सफलता में संयोजक भ्राता मुकेश कुमार कश्यप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह सेमिनार समाज में सकारात्मक बदलाव हेतु मीडिया की भूमिका पर एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में इस बात पर बल दिया कि मीडिया को समाज में विश्वास और शांति का वातावरण निर्मित करने के लिए अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना होगा।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Moradabad — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।
Rewa
Jul 8

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न
Kolkata
Jul 8

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश
Amritsar
Jul 6

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन
Mumbai
Jul 6

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश
Georgetown
Jul 5

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
Jul 5

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित

स्केल अप इंडिया समिट में ब्रह्माकुमारीज़ बिजनेस एवं इंडस्ट्री विंग द्वारा आध्यात्मिक सेवा प्रदर्शनी आयोजित
Mumbai
Jul 5

स्केल अप इंडिया समिट में ब्रह्माकुमारीज़ बिजनेस एवं इंडस्ट्री विंग द्वारा आध्यात्मिक सेवा प्रदर्शनी आयोजित

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road
Jul 5

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ
Abu Raj
Jul 4

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ

शांति सरोवर में मनोवैज्ञानिकों के लिए “आंतरिक शांति एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण” विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन
Hyderabad
Jun 30

शांति सरोवर में मनोवैज्ञानिकों के लिए “आंतरिक शांति एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण” विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
Abu Raj
Jun 27

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

पुणे में ब्रह्माकुमारीज़ की राष्ट्रीय कृषि एवं ग्राम विकास परिषद — सशक्त किसान, समृद्ध गांव और मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण का प्रेरक संदेश
Pune
Jun 26

पुणे में ब्रह्माकुमारीज़ की राष्ट्रीय कृषि एवं ग्राम विकास परिषद — सशक्त किसान, समृद्ध गांव और मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण का प्रेरक संदेश

ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय के हार्मनी हॉल में “महिला सशक्तिकरण द्वारा संस्कार परिवर्तन” सम्मेलन-सह-ध्यान शिविर का समापन सत्र संपन्न
Abu Raj
Jun 25

ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय के हार्मनी हॉल में “महिला सशक्तिकरण द्वारा संस्कार परिवर्तन” सम्मेलन-सह-ध्यान शिविर का समापन सत्र संपन्न

बैतूल में ब्रह्माकुमारीज़ के विशाल आदिवासी महासम्मेलन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का प्रेरणादायी संबोधन
Betul
Jun 18

बैतूल में ब्रह्माकुमारीज़ के विशाल आदिवासी महासम्मेलन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का प्रेरणादायी संबोधन

ज्ञान सरोवर आबूराज में पांच दिवसीय राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं मेडिटेशन रिट्रीट का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 18

ज्ञान सरोवर आबूराज में पांच दिवसीय राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं मेडिटेशन रिट्रीट का शुभारंभ

पुणे में आयोजित विष मुक्त खेती स्नेह मिलन सम्मेलन में प्राकृतिक एवं योगिक खेती को बताया गया भविष्य की आवश्यकता
Pune
Jun 18

पुणे में आयोजित विष मुक्त खेती स्नेह मिलन सम्मेलन में प्राकृतिक एवं योगिक खेती को बताया गया भविष्य की आवश्यकता