Brahma Kumaris

नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम – अयोध्या

नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम – अयोध्या
2 min

04 दिसंबर 2025 को जानकी घाट ,अयोध्या धाम, अयोध्या, उत्तर प्रदेश में ब्रह्माकुमारीज़ अयोध्या सेवा केंद्र द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों ने लाभ प्राप्त किया तथा नशामुक्ति के लिए संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के दौरान यह महत्वपूर्ण संदेश साझा किया गया कि आज का युवा वर्ग मोबाइल तथा नशीले पदार्थों की लत के कारण एक गंभीर मानसिक और शारीरिक संकट की ओर बढ़ रहा है। यदि समय रहते इन आदतों से स्वयं को न बचाया गया, तो आने वाला सुंदर भविष्य स्वयं अपने हाथों नष्ट हो सकता है, जो संपूर्ण समाज के लिए एक गहरी चिंता का विषय है।

अंत में, सभी उपस्थितों को अपनी दिनचर्या को स्वस्थ, सशक्त और सकारात्मक बनाने के लिए प्रेरित करते हुए बुराइयों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ उपस्थित सभी 1000 प्रतिभागियों ने स्वयं को एक श्रेष्ठ भविष्य की ओर अग्रसर करने का निश्चय किया।

यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ अयोध्या सेवा केंद्र द्वारा सामाजिक हित एवं युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सम्पन्न हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Ayodhya — share it with someone who cares.