Brahma Kumaris

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – डिमापुर

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – डिमापुर
1 min

पराजपिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, डिमापुर केंद्र द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नाहरबाड़ी, पदमपुखुरी स्थित होलोटोली स्कूल के पास आयोजित हुआ। शिविर का उद्देश्य समाज में मानवता की सेवा और जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराना था।

इस शिविर में लगभग 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर अपनी अमूल्य भागीदारी निभाई। शिविर में उपस्थित सभी दानदाताओं ने इसे पुण्य और सेवाकार्य का अवसर बताया। केंद्र की ओर से आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी के जीवन को बचाने का माध्यम बनता है।

इस आयोजन से समाज में सेवा की भावना और निःस्वार्थ सहयोग की प्रेरणा को और अधिक बल मिला। डिमापुर केंद्र ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे सेवाकार्य नियमित रूप से होते रहेंगे और अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लेकर लाभान्वित होंगे।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Dimapur — share it with someone who cares.