ब्रह्माकुमारीज़ परिसर, ओम शांति भवन, सुन्नी में राज्यस्तरीय वार्षिक आध्यात्मिक सम्मेलन एवं ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ का शुभारंभ आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम राजेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि ब्रह्माकुमारी मनोरमा बहन, वरिष्ठ राजयोगी प्रकाश, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल सहित लगभग 450 श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से नशे, भय और देह-अभिमान जैसी कमजोरियों से मुक्त होकर सकारात्मक एवं आध्यात्मिक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।
अभियान को गति प्रदान करते हुए एसडीएम राजेश वर्मा ने शकुंतला बहन को ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ का ध्वज सौंपा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में नशामुक्ति, आत्म-जागरूकता और आध्यात्मिक सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।




























