रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी शिमला में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की संचालिका बी.के. रजनी बहन तथा अतिरिक्त संचालिका बी.के. सुनीता बहन ने माननीय महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला एवं माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री सुखविंदर सिंह सुखु जी को ईश्वरीय राखी बांधकर, सौगात अर्पित की और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर साइंटिस्ट एवं इंजीनियरिंग विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर भ्राता भारत भूषण ने माउंट आबू में आयोजित होने वाले विभिन्न विंग के सम्मेलनों का निमंत्रण भी प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रीगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों — मुख्य सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव, उपायुक्त शिमला, अधीक्षक पुलिस शिमला, नगर निगम शिमला के आयुक्त, एडवोकेट जनरल, सेना के अधिकारी एवं जवान, मीडिया के वरिष्ठ प्रतिनिधि, उप-मेयर, पार्षदगण, तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख — को बी.के. दुर्गा, बी.के. गीता, बी.के. रीता, एवं बी.के. अदिति बहनों ने ईश्वरीय राखी बांधकर सम्मानित किया और भाईचारे व शांति का संदेश दिया।
फोटो विवरण:
राज्यपाल भ्राता शिव प्रताप शुक्ला जी को राखी बांधते हुए – बी.के. रजनी, बी.के. सुनीता, भ्राता भारत भूषण, बी.के. सुरेश
मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखु जी को राखी बांधते हुए – बी.के. रजनी, बी.के. सुनीता, भ्राता भारत भूषण
पीडब्ल्यूडी मंत्री भ्राता राजा विक्रमादित्य एवं रानी प्रतिभा सिंह (विधायक) को राखी एवं सौगात अर्पित करते हुए – बी.के. रजनी, बी.के. सुनीता, भ्राता भारत भूषण एवं अन्य बहनें
विधायक भ्राता जय राम ठाकुर को राखी एवं सौगात अर्पित करते हुए – बी.के. सुनीता, भ्राता भारत भूषण एवं अन्य बहनें
पंचायती राज मंत्री भ्राता अनिरुद्ध ठाकुर को राखी एवं सौगात अर्पित करते हुए – बी.के. सुनीता, भ्राता भारत भूषण
विधायक भ्राता नन्दलाल को राखी एवं सौगात अर्पित करते हुए – बी.के. सुनीता, भ्राता भारत भूषण
अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण


























