23 सितंबर: वडोदरा के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस रिट्रीट सेंटर का लोकार्पण भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस रिट्रीट सेंटर को आध्यात्मिक चिंतन, आत्मिक जागृति और सकारात्मक जीवनशैली के लिए एक विशेष केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां राजयोग एवं आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से आंतरिक शांति, आत्मिक जागृति तथा सकारात्मक जीवन-मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
यह केंद्र आध्यात्मिक अनुभव एवं सकारात्मक जीवनशैली के माध्यम से समाज में शांति और सद्भाव के संदेश को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनेगा।
































