छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमन डेका जी के बेमेतरा आगमन पर ब्रह्माकुमारीज़ स्थानीय सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के. शशि दीदी ने उनसे आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर बी.के. शशि दीदी ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से राज्यपाल जी को ईश्वरीय सौगात भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने राज्यपाल जी को संस्था द्वारा संचालित विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की जानकारी भी दी।
भेंट के दौरान ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक चिंतन एवं श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के प्रयासों से भी अवगत कराया गया।
यह आत्मीय भेंट आध्यात्मिकता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था की गतिविधियों को साझा करने का अवसर बनी।
ईश्वरीय समाचारों की इस यात्रा में आज बस इतना ही। शांति और संस्कार से जुड़ी खबरों के लिए देखते रहिए ब्रह्माकुमारीज़ मधुबन न्यूज़।



















