वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ

वर्ष 2025–26 के दौरान ओडिशा के रेशमी शहर ब्रह्मपुर स्थित प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर द्वारा विविध आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मूल्यनिष्ठ सेवाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस अवधि में अनेक प्रेरणादायक कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों भाई-बहनों एवं नागरिकों को लाभान्वित किया गया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 2

15 मई 2025 को परम आदरणीय तत्कालीन सबजोन प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्राकुमारी मंजू दीदी जी की मधुर स्मृति में “प्रभु मंजुल मिलन धाम” के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 4

विश्व योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुंबई बोरीवली से पधारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दिव्य प्रभा दीदी जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मपुर सबजोन प्रभारी राजयोगिनी माला दीदी जी एवं परिवहन मंत्री भ्राता विभूति भूषण जेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 से अधिक भाई-बहनों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 6

16 जुलाई 2025 को मधुबन से पधारे वेणुगोपाल भाई जी ने “निरोगी भव” विषय पर लगभग 200 भाई-बहनों को मार्गदर्शन प्रदान किया। 7 एवं 8 अगस्त 2025 को मधुबन से पधारे राजयोगी ब्रह्माकुमार राजू भाई जी ने ब्रह्मपुर सबजोन के अंतर्गत पीयूआरसी सहित छह प्रमुख स्थानों पर लगभग 2000 भाई-बहनों को राजयोग का गहन अभ्यास कराया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 8

17 अगस्त 2025 को विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित निःशुल्क रक्तदान शिविर में लगभग 40 भाई-बहनों ने रक्तदान कर मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 10

14 से 16 अक्टूबर 2025 तक ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर त्रिदिवसीय श्रीमद् भगवद गीता प्रवचन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी स्मृति में निर्मित “प्रभु मंजुल मिलन स्तंभ” का लोकार्पण मधुबन से पधारी राजयोगिनी बी.के. उषा दीदी जी, स्थानीय विधायक भ्राता अनिल कुमार जी एवं ईस्टर्न जोन की वरिष्ठ बहनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 12

19 नवंबर 2025 को ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी जी के शुभ आगमन पर “भावनात्मक स्वास्थ्य” विषयक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ माला दीदी जी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक हरीश मोयाल, आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमार शक्ति राज भाई जी, उड़ीसा के इस्पात एवं परिवहन मंत्री, स्थानीय विधायक सहित शहर के लगभग 10,000 गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर त्रिदिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन भी किया गया, जिससे हजारों भाई-बहनों को लाभ मिला। साथ ही ग्रासिम, ब्रह्रपुर यूनिवर्सिटी एवं अन्य प्रतिष्ठित स्थलों पर भी अनेक प्रेरणादायक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 14

विश्व ध्यान दिवस पर रूस से पधारी राजयोगिनी संतोष दीदी जी की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें लेफ्टिनेंट कमांडेंट जनरल की धर्मपत्नी श्रीमती असीमा श्रीकांत भी उपस्थित रहीं। साथ ही आयोजित त्रिदिवसीय टीचर्स भट्टी में ब्रह्मपुर उपक्षेत्र की लगभग 100 बहनों ने सहभागिता की।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 16

10 जनवरी 2026 को आर्मी कैंपस में आयोजित विशेष सत्र में लगभग 2000 आर्मी अधिकारियों एवं 800 अग्निवीरों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उसी दिन सायंकाल प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में लगभग 300 प्रतिष्ठित व्यक्तियों के लिए माइंड ट्रेनिंग क्लास का आयोजन किया गया, जिसका मार्गदर्शन ब्रह्माकुमार शक्ति राज भाई जी ने किया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 18

11 फरवरी 2026 को ज्यूडिशियल विंग के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी.डी. राठी जी एवं चीफ कोऑर्डिनेटर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी लता दीदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम शहर के लॉ कॉलेज, बार एसोसिएशन एवं ब्रह्मपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग में आयोजित किया गया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 20

8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू की प्रोफेसर डॉ. बिन्नी सोरेन उपस्थित रहीं।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 22

90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के पावन पर्व को 15 दिनों तक अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरे शहर में शांति यात्राएं निकाली गईं तथा विभिन्न शिव मंदिरों में आध्यात्मिक प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 24

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 15 दिनों तक शहर के विभिन्न सेवा स्थानों, आई.जी. ऑफिस, एस.पी., आर.डी.सी. आदि सरकारी विभागों में पावन रक्षासूत्र बांधे गए तथा राखी के आध्यात्मिक महत्व का संदेश दिया गया। साथ ही इस वर्ष छह नई इंडस्ट्रीज में भी राखी सेवा का विस्तार किया गया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 26

ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के लिए साप्ताहिक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। ब्रह्माकुमारी माला दीदी जी एवं अन्य राजयोगी शिक्षिकाओं ने बच्चों को संस्कारवान जीवन के लिए प्रेरित किया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 28

वर्ष भर जन्माष्टमी, दीपावली, होली, नववर्ष आदि प्रमुख पर्वों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा ब्रह्माकुमारीज को सम्मानित भी किया गया, जिनमें प्रेसिडेंसी कॉलेज के चेयरमैन एवं डीन, ब्रह्मपुर विधायक, बी.डी.ए. चेयरमैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 30

नई सेवाओं के अंतर्गत शहर के तीन वृद्धाश्रमों, मारवाड़ी समाज एवं माताजी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 500 मारवाड़ी भाई-बहनों ने सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की सेवाओं की प्रेरणादायक झलकियाँ — article photo 32

इस प्रकार वर्ष 2025–26 में ब्रह्मपुर प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर द्वारा की गई सेवाएं समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों एवं मानवीय एकता को सुदृढ़ करने में अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुईं।

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Brahmapur — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा
Abu Road
Jul 27

जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान
Abu Road
Jul 27

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया
Raipur
Jul 26

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया

Brahma Kumaris Conducts Stress Management Session for Ministry of Social Justice & Empowerment Officers
Gurugram
Jul 26

Brahma Kumaris Conducts Stress Management Session for Ministry of Social Justice & Empowerment Officers

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प
Abu Road
Jul 26

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प

मॉस्को में भारतीय दूतावास की निदेशिका मधुर कंकना राय ने ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से ली आत्मीय विदाई
Moscow
Jul 26

मॉस्को में भारतीय दूतावास की निदेशिका मधुर कंकना राय ने ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से ली आत्मीय विदाई

राजकोट: मारवाड़ी विश्वविद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने राजयोग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक जीवन का लिया संकल्प
Rajkot
Jul 26

राजकोट: मारवाड़ी विश्वविद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने राजयोग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक जीवन का लिया संकल्प

अहमदाबाद: विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राजयोग मेडिटेशन एवं पॉजिटिव थिंकिंग पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित
Ahmedabad
Jul 26

अहमदाबाद: विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राजयोग मेडिटेशन एवं पॉजिटिव थिंकिंग पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा
Abu Road
Jul 27

जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया
Raipur
Jul 26

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प
Abu Road
Jul 26

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प

Tata Motors Employees Celebrate Birthdays by Planting 220 Trees at Brahma Kumaris Hruday Mohini Van
Jul 25

Tata Motors Employees Celebrate Birthdays by Planting 220 Trees at Brahma Kumaris Hruday Mohini Van

ORC के रजत रश्मियां प्रोजेक्ट के अंतर्गत जी. डी. गोयनका स्कूल में डिजिटल वेलनेस कोर्स का शुभारंभ
Gurugram
Jul 23

ORC के रजत रश्मियां प्रोजेक्ट के अंतर्गत जी. डी. गोयनका स्कूल में डिजिटल वेलनेस कोर्स का शुभारंभ

Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth
Jhabua
Jul 16

Jhabua: Brahma Kumaris Supports ‘Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0’ Campaign to Promote an Addiction-Free Youth

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Dehradun
Jul 15

देहरादून: राजयोगिनी प्रेमलता दीदी के 9वें पुण्य स्मृति दिवस पर ‘विश्व उत्कर्ष के लिए आध्यात्मिक जागृति’ थीम का राज्य स्तरीय शुभारंभ

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ
Ahmedabad
Jul 13

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ