वाराणसी में आयोजित सद्गुरु सानिध्य कार्यक्रम के दौरान श्री आनंद धाम ट्रस्ट, वृंदावन के पीठाधीश्वर रितेश्वर जी महाराज से ब्रह्माकुमारीज़ के भाई-बहनों ने आत्मीय मुलाकात कर ईश्वरीय संदेश एवं शुभकामनाएं साझा कीं।
एपीएस ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आयोजक समिति के विशेष निमंत्रण पर ब्रह्माकुमारीज़ के सारनाथ स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक बीके दीपेंद्र, शाखा प्रभारी बीके राधिका, सह-प्रभारी बीके तापोशी, बीके विपिन, बीके संदीप सहित अन्य भाई-बहनों ने रितेश्वर जी महाराज का गुलदस्ता एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।
आत्मीय संवाद के दौरान रितेश्वर जी महाराज ने ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय आबूराज की अपनी पूर्व यात्रा की सुखद एवं गौरवपूर्ण स्मृतियों को याद किया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आध्यात्मिक जागृति एवं मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त की।
इस अवसर पर बीके अनीता, बीके गंगाधर, बीके खुशी सहित अनेक भाई-बहन उपस्थित रहे।




















