जो एटरनल और परमानेंट है, उसका ध्यान रखें

May 8, 2024

जो एटरनल और परमानेंट है, उसका ध्यान रखें

हम सभी एक ऐसा जीवन जी रहे हैं जो टेंपरेरी पहचान या आइडेंटिटी से भरा हुआ है और वे सब केवल इस एक जन्म तक ही सीमित हैं। हमारी अत्यधिक व्यस्त जीवनशैली में, जोकि मूलतः हमारी फिजिकल आइडेंटिटी पर आधारित है, यह भूलना बहुत आसान है कि आध्यात्मिक रूप से हम कौन हैं, और ये केवल इसलिए नहीं है कि, हमें इस बात का सही ज्ञान नहीं है कि, हमारी स्थायी पहचान क्या है या आध्यात्मिक रूप से हम कौन हैं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि हमारी सभी फिजिकल आइडेंटिटी जैसेकि; नाम, उम्र, लिंग, रूप, बाहरी व्यक्तित्व, शिक्षा, पद, पेशा, रिश्ते, राष्ट्रीयता, भाषा, धर्म आदि दिन भर हमें अपनी ओर खींचती रहतीं हैं। लेकिन, जैसा कि परमात्मा ने हमें आध्यात्मिक रूप से यह अहसास कराया है कि, ये सभी पहचानें हर जन्म में निरंतर बदलती रहती हैं और अपने हर जन्म में इनसे जुड़ते रहने और फिर इन्हें खोते रहने से आत्मा थक जाती है और उसकी खुशी और हल्कापन कम हो जाता है। आज संसार की प्रत्येक आत्मा के साथ यही हो रहा है। इससे आत्माएं थक जाती हैं और इसके परिणामस्वरूप, जन्म-जन्मांतर की इन यात्राओं में धीरे-धीरे वे अपनी शक्तियां खोती जा रहीं हैं। 

 

वर्तमान समय में, परमात्मा हमें आत्म-अभिमानी बना रहे हैं और यह अहसास करा रहे हैं कि यदि हम इतने जन्मों की लंबी यात्रा के बाद फिर से आत्मा को शक्तिशाली बनाना चाहते हैं, तो हमें सबसे पहले दिन में प्रत्येक कार्य को शुरू करने से परमात्मा की याद में रहते हुए अपने आध्यात्मिक स्व के बारे में जागृत रहकर करना चाहिए, ताकि हम अपनी आध्यात्मिक शक्ति को और न खोएं और सर्वोच्च सत्ता यानि परमात्मा को याद करते हुए मेडिटेशन के माध्यम से उनके साथ जुड़ें, ताकि हम अपनी खोई हुई ताकत को बढ़ा सकें। इसके साथ-साथ, हमें आत्मा को परमात्मा के सुंदर गुणों, स्वयं और दूसरों को लाभ पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण विशेषताओं, आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित संस्कार और विश्वास, आत्म-सम्मान की भावना और दूसरों को सम्मान देने की प्रवृत्ति, दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति से पोषित करने के साथ ही, स्वयं में परिवर्तन लाने के लिए, परमात्मा से विभिन्न प्रकार की आध्यात्मिक प्राप्तियों के लिए और एक नई और सुंदर दुनिया बनाने में अपने संकल्प और समय देने के लिए; जो हमें वर्ल्ड सर्वर की भावना से भरपूर कर देगी, की भी आवश्यकता है। इन सभी अलौकिक गुण और शक्तियों को हम अपने आने वाले सभी जन्मों में अपने साथ रखेंगे और ये सभी हमारी आत्मा को हर एक जन्म में आवश्यक चीज़ों से परिपूर्ण बना देंगे। साथ ही, हमारे हर जन्म की फिजिकल रिएलिटी भी उन सबसे लाभान्वित होंगी और हमारा जीवन इटरनली सुन्दर बनेगा।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" cache="1" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]
18 June 2025 Soul Sustenance Hindi

दूसरों के साथ ऊर्जा के लेन-देन को बेहतर बनाएं (भाग 3)

हम हर दिन ऊर्जा का लेन‑देन करते हैं—विचार, भावनाएँ, कर्म। अगर इसमें आध्यात्मिक समझ और प्रेम शामिल करें, तो रिश्तों की गुणवत्ता सुधरती है। लेकिन अधिक लगाव से अपेक्षाएं बनती हैं, जो दुख और तनाव लाती हैं। सीखें संतुलन से जुड़े रहना।

Read More »