
परमात्म साथ से जीवन को बदलने वाले 5 लाभ (भाग 2)
ईश्वर से जुड़ना सिर्फ़ शांति ही नहीं, बल्कि सुंदर भाग्य भी देता है। जानिए कैसे परमात्मा से जुड़कर हर क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है।
April 25, 2024
परमात्मा हमारे आध्यात्मिक माता-पिता हैं और वे इस ब्रह्मांड की सर्वोच्च आध्यात्मिक ऊर्जा हैं। कई सदियों से, विश्व के लाखों लोग परमात्मा से प्यार करते आ रहे हैं और उन्हें सम्मान देते आ रहे हैं। फिर भी, कुछ लोगों का कहना है कि- परमात्मा मनुष्य की रचना है और उसकी कल्पना है। क्या आपको कभी आश्चर्य हुआ है कि, आप एक आध्यात्मिक ऊर्जा हैं और दुनिया मे हर एक ऐसा ही है? अपने कार्यों के अनुसार हमारे व्यक्तित्व में बदलाव आता है। क्या हम इस बात से परिचित हैं कि, हमें एक आध्यात्मिक माता-पिता की आवश्यकता है जो गलत होने पर हमें सुधार सके और हमारे व्यक्तित्व को दोबारा पॉजिटिव और प्योर बना सके? इस ब्रह्मांड में परमात्मा का यही रोल है; हमें सही करना और दोबारा सुंदर बनाना। अगर उनका अस्तित्व न होता, तो हम अपने गुणों और शक्तियों में नीचे गिरते ही जाते। तो क्या परमात्मा के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाना गलत नहीं है? वे अनादि हैं और हम भी और साथ ही, हमारा उनसे रिश्ता भी अनादि है।
कुछ लोगों का मानना है कि परमात्मा; मनुष्य की संकल्पना है ताकि कोई तो ऐसा हो जिससे वे डरें और इसके चलते वे कोई भी गलत कार्य न करें। परंतु परमात्मा तो दया के सागर हैं, न कि कोई ऐसा जिससे डरा जाए। कुछ लोगों की राय है कि संसार की रचना पूरी तरह से एक भौतिक प्रक्रिया है, जिसमें परमात्मा का कोई भी रोल नहीं है। वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोगों का मानना है कि, परमात्मा ने ही सृष्टि और मनुष्यों की रचना की है। कुछ लोगों को दूसरी राय में विश्वास करना मुश्किल होता है, इसलिए वे पहली राय में अपना विश्वास जताते हैं। परमात्मा द्वारा दिए गए आध्यात्मिक ज्ञान के आधार पर, ये दोनों ही मान्यताएं सही नहीं हैं। परमात्मा ने इस सत्य को उजागर किया है कि, इस ब्रह्मांड में तीन सत्ताएं शाश्वत या अनादि हैं- परमात्मा, आत्माएं और प्रकृति और ये तीनों न कभी बनें हैं और न ही कभी नष्ट होंगे। इन तीनों में से, आत्माओं और प्रकृति के गुणों में सकारात्मकता से नकारात्मकता और नकारात्मकता से सकारात्मकता आती है, पर परमात्मा अपने गुणों में सदा ही सतत या स्थिर हैं और वे आत्माओं और प्रकृति को समय की प्रक्रिया में; जब भी वे नेगेटिव होते हैं उन्हें नेगेटिव से पॉजिटिव बनाते हैं। यह प्रक्रिया आध्यात्मिक सृजन या आध्यात्मिक कायाकल्प है जिसके द्वारा परमात्मा दोबारा पुराने को नया बनाते हैं। ये जीवन का एक नाटक है जिसे हमें गहराई से समझने और परमात्मा की उपस्थिति को महसूस करने और उनके अस्तित्व पर सवाल उठाने के बजाय, उनसे जुड़कर खुद को बदलने की जरूरत है।
ईश्वर से जुड़ना सिर्फ़ शांति ही नहीं, बल्कि सुंदर भाग्य भी देता है। जानिए कैसे परमात्मा से जुड़कर हर क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है।
हर सुबह परमात्मा से जुड़ने से मिलता है हल्कापन, शांति और आत्मविश्वास। तनाव और उलझनों में भी जब ईश्वर को समाधानदाता मानें, तो जीवन की राह आसान बन जाती है। जानिए ऐसे 5 लाभ जो आपके दिन की शुरुआत को बेहतर और सकारात्मक बना सकते हैं।
कम बोलना, धीरे बोलना और मीठा बोलना केवल एक कला नहीं, बल्कि प्रभावशाली कम्युनिकेशन की कुंजी है। जब हम शब्दों को सोच-समझकर बोलते हैं, तो वे सुनने वाले के दिल तक पहुंचते हैं।
अपने दिन को बेहतर और तनाव मुक्त बनाने के लिए धारण करें सकारात्मक विचारों की अपनी दैनिक खुराक, सुंदर विचार और आत्म शक्ति का जवाब है आत्मा सशक्तिकरण ।
ज्वाइन पर क्लिक करने के बाद, आपको नियमित मेसेजिस प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप कम्युनिटी में शामिल किया जाएगा। कम्युनिटी के नियम के तहत किसी भी सदस्य को कम्युनिटी में शामिल हुए किसी अन्य सदस्य के बारे में पता नहीं चलेगा।