
इस नवरात्रि अपनी आंतरिक शक्तियों का अनुभव करें
नवरात्रि केवल देवी की पूजा या उत्सव का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मा को उसकी भूली हुई दिव्यता और आंतरिक शक्तियों की याद दिलाने का पावन अवसर है। देवी के रूप, उनके शस्त्र और उनके अनेक हाथ हमारे भीतर छिपी अष्ट शक्तियों और गुणों के प्रतीक हैं। आइए, नवरात्रि के हर प्रतीक के गहरे आध्यात्मिक अर्थ को समझाते हुए हम सिखे, कि सच्ची शक्ति हमारे भीतर ही जागृत होने की प्रतीक्षा कर रही है।






