Brahma Kumaris

जीवन के अदृश्य सपोर्ट सिस्टम (भाग 1)

जीवन के अदृश्य सपोर्ट सिस्टम (भाग 1)
Journey

हमारे जीवन के हर कदम पर एक अदृश्य आध्यात्मिक सपोर्ट सिस्टम कार्य करता है। क्या आप शांति, प्रेम और खुशी के बिना जीवन की कल्पना कर सकते हैं? ये सभी आत्मा के मूल आध्यात्मिक गुण हैं। एक समय की बात है, एक छोटे राज्य के राजा से पूछा गया कि, आपका राज्य कितना संतुष्ट है? उसने जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में सोचा और उनके स्वास्थ्य, संपत्ति, संबंधों और भूमिकाओं के बारे में विचार किया। उससे पूछा गया, "आपका राज्य कितना स्वस्थ है?" उसने शारीरिक स्वास्थ्य और अपने राज्य के लोगों में बीमारियों की स्थिति के बारे में सोचा और कहा कि सब कुछ ठीक नहीं है! फिर उसने सोचा कि उसका राज्य वित्तीय रूप से कितना समृद्ध है और कहा कि राज्य में थोड़ी गरीबी है! उसने रिश्तों और भूमिकाओं के बारे में भी सोचा, और महसूस किया कि रिश्तों में भी दुख है और कुछ लोग अपनी भूमिकाओं और नौकरियों से संतुष्ट नहीं हैं। राजा ने जल्द ही महसूस किया कि अपने राज्य को, सभी मामलों में स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल बनाना एक कठिन काम है लेकिन और उसे यह भी नहीं पता था कि, शुरुआत कहाँ से की जाए?

जिस तरह राजा और उसका राज्य; वैसे ही स्वास्थ्य, संपत्ति, रिश्ते-नाते और भूमिकाएं सभी भौतिक पहलू हैं, लेकिन इन्हें सकारात्मक और बाधाओं से मुक्त बनाने के लिए, हमें शांति, प्रेम, खुशी आदि की अदृश्य आध्यात्मिक सप्पोर्ट सिस्टम (समर्थन प्रणाली) पर ध्यान देना चाहिए। जितना अधिक हम इन तीन गुणों से भरपूर होते हैं, जितना अधिक हम खुद को सकारात्मकता और शक्तियों से भरते हैं, उतना ही अधिक हमारे जीवन के विभिन्न पहलू, सफलता से भरपूर होते जाते हैं। हम सबको पता है कि, हमारे मन का स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और मन की संतुष्टता भौतिक संपत्ति को आकर्षित करती है। इसके अलावा, मन की अच्छाईयां रिश्तों को सुंदर बनाती हैं और मन की एकाग्रता और स्पष्टता हमारे कार्यों को समस्यामुक्त बनाती हैं।

(कल जारी रहेगा…)

आज का अभ्यास

आज हम अपने मन को शांति, प्रेम और खुशी से भरकर जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मकता और संतुष्टि का अनुभव करें।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर