11 मिनट पढ़ें

सब कुछ ठीक है, फिर भी मन अशांत क्यों?

सब कुछ ठीक है, फिर भी मन अशांत क्यों?

शुरू करने से पहले…

हर कोई आंतरिक शांति की बात करता है, फिर भी अधिकतर लोग उसे सफलता, रिश्तों या अनुकूल परिस्थितियों में ढूँढते रहते हैं। हमें लगता है कि शांति का अर्थ है—पहाड़ों की शांत सुबह जैसा सुकून या फिर जीवन में किसी भी समस्या और तनाव का न होना। जब सब कुछ हमारी इच्छा के अनुसार चलता है, कोई हमसे असहमत नहीं होता और जीवन सहज लगता है, तब हम कहते हैं कि हम शांत हैं। लेकिन जैसे ही कुछ बदलता है—कोई रूड ईमेल आ जाता है, बिल का भुगतान करने में देरी हो जाती है या किसी मैसेज का उत्तर नहीं आता—मन तुरंत बेचैन हो उठता है।

ऐसा क्यों होता है?

हम वर्षों तक आंतरिक शांति को किसी खोई हुई वस्तु की तरह खोजते रहते हैं। हमें लगता है कि वह किसी व्यक्ति, किसी नई नौकरी या किसी के माफ़ी माँगने में मिलेगी।

लेकिन शायद शांति कहीं खोई ही नहीं है। शायद हम केवल उसे भूल गए हैं। यह कहानी एक कंपनी के CEO अद्वैत की है, जो हमें 'शांति' का एक नया अर्थ समझाती है।

This-is-a-story-about-Advait-CEO-of-a-company-that-will-bring-out-a-new-understanding-of-‘peace.webp

शांति का भ्रम और सच्ची आंतरिक शांति में अंतर

अद्वैत मल्होत्रा अपने क्षेत्र में एक सफल और सम्मानित व्यक्ति था। केवल 32 वर्ष की उम्र में उसने वह सब हासिल कर लिया था, जिसका लोग सपना देखते हैं। उसकी एक सफल फिनटेक कंपनी थी।, बेंगलुरु में शानदार पेंटहाउस था, हर सुबह ऑर्गेनिक ग्रीन स्मूदी घर पहुँच जाती थी और वह अक्सर बिज़नेस पॉडकास्ट में भी दिखाई देता था। लोग उससे सबसे अधिक इसलिए प्रभावित थे क्योंकि वह कभी तनावग्रस्त नहीं दिखता था।

लेकिन उसकी यह शांति केवल बाहर से दिखाई देती थी।असल में अद्वैत ने खुद को इस तरह ढाल लिया था कि वह हर टकराव से बचता, अपनी भावनाओं को दबा देता और हर असहज परिस्थिति से दूर निकल जाता। यदि कोई टीम का सदस्य उससे असहमत होता, तो वह मुस्कराकर बात टाल देता या उसे किसी दूसरी टीम में भेज देता। उसकी शांति वास्तव में दूरी बनाकर रहने और परिस्थितियों से बचने पर टिकी हुई थी। वह एक काँच के गुंबद जैसी थी—जहाँ बाहर सब शांत दिखाई देता था, लेकिन भीतर सच्ची स्थिरता नहीं थी।

The-Weightless-Life-of-Advait-OR-The-Illusion-of-Calm.webp

एक शाम अद्वैत एक वेलनेस वेबिनार होस्ट कर रहा था। तभी उसके फोन की स्क्रीन चमकी—"पिताजी की 9 मिस्ड कॉल्स"यह सामान्य बात नहीं थी। उसने पहले तो ध्यान नहीं दिया, लेकिन दस मिनट बाद एक और संदेश आया—

"अद्वैत, जल्दी आओ। तुम्हारी माँ की तबेत ठीक नहीं है।"

जब बाहरी शांति बिखर गई

The-next-morning-he-was-in-Delhi.webp

अगली सुबह वह दिल्ली पहुँच चुका था।उसकी माँ को हल्का स्ट्रोक आया था। स्थिति गंभीर नहीं थी, लेकिन पूरे परिवार को भीतर तक हिला देने वाली थी। वह बिस्तर पर लेटी थीं। आँखें खुली थीं, पर उनमें पहले जैसी चमक नहीं थी। उसके पिता पहले से कहीं अधिक थके और बूढ़े लग रहे थे। और वह घर, जहाँ कभी सरसों के तड़के की खुशबू और पुराने गीतों की मधुर धुनें गूँजती थीं, अब चिंता और खामोशी से भरा हुआ था।

youve-done-well.-But-why-dont-you-stay-a-few-days_-Just-a-few-days.-Be-with-her.-Shell-feel-better.webp

रात के भोजन के समय उसके पिता ने धीमे स्वर में कहा—"बेटा, तुमने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है। लेकिन अगर कुछ दिन यहीं रुक जाओ... बस कुछ दिन। तुम्हारी माँ को अच्छा लगेगा।"

अद्वैत का पूरा कैलेंडर पहले से ही मीटिंग्स से भरा हुआ था। मीटिंग्स तय थीं, फिर भी उसके भीतर कुछ ऐसा था जिसने उसे रुकने के लिए मजबूर कर दिया। और वही कुछ दिन उसके सामने उसकी 'शांति' का वास्तविक सच सामने लेकर आए।

The-Spill-That-Broke-the-Surface.webp

वह एक घटना जिसने भीतर की बेचैनी उजागर कर दी

अगले ही दिन पहली घटना हुई। घबराहट में अद्वैत के पिता से गलती से चाय उसके लैपटॉप पर गिर गई। उस क्षण अद्वैत के भीतर तेज़ गुस्सा उठने लगा। उसकी मुट्ठियाँ कस गईं, लेकिन उसने कुछ नहीं कहा। बाद में जब वह अपने कमरे में अकेला था, तो उसने खुद से पूछा—"मुझे इतना गुस्सा क्यों आ रहा है? मैं तो हमेशा शांत रहता हूँ... फिर ऐसा क्यों?"

इस बार उसके पास अपने मन को भटकाने के लिए न ऑफिस की मीटिंग्स थीं, न फोन कॉल, न पॉडकास्ट और न ही कामों की लंबी सूची। अब वह केवल अपने साथ था—और उन विचारों के साथ, जिन्हें वह वर्षों से दबाता और टालता आया था।

Now-those-thoughts-were-rising-one-by-one-like-bubbles-in-boiling-water.webp

अब वे सारे विचार एक-एक करके ऐसे ऊपर आने लगे, जैसे उबलते पानी में बुलबुले उठते हैं। और पहली बार उसे समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें कैसे रोके।

A-Voice-from-the-Past.webp

पुरानी आवाज़ की दस्तक

तीसरी रात माँ का हाथ दबाते हुए, माँ ने हल्के से आँखें खोलीं—

“तू अब भी वैसा ही है ना? शोर से भागने वाला।”

वो रुका — “क्या मतलब?”

माँ मुस्कराईं, “बचपन से ही… जब भी हम झगड़ते थे, तू अपने कमरे में भाग जाता था। तुझे लगता था, अगर नजरअंदाज़ करेगा, तो सब ठीक हो जाएगा।

ChatGPT Image Sep 20, 2026, 01_14_10 PM.png

लेकिन बेटा,

शांति कोई बाहरी चीज़ नहीं है। वो तो हमारी खुद की खूबी है— जैसे फूल में खुशबू।

हम वही हैं— शांति स्वरूप— बस जीवन में अपेक्षाओं, तनाव और महत्वाकांक्षाओं के शोर में उसे भूल गए हैं। वो कुछ नहीं बोला। पर माँ की बात मन में रह गई।

That-night-while-searching-for-his-charger-in-the-drawer-he-found-a-folded-piece-of-paper—faded-at-the-edges-unmistakably-in-his-mothers-handwriting.webp

रात को चार्जर ढूँढते वक्त उसे माँ की लिखावट में एक पुराना कागज़ मिला—

image20sep

जिसमें लिखा था :

“तुम्हें एक शांत दुनिया की ज़रूरत नहीं। बस एक शांत मन चाहिए, जो याद करे कि वह कौन है।”

उसे याद आया— जब माँ ने सालों पहले ध्यान करने की बात कही थी, उसने कहा था:

“अरे माँ, मेरे पास सब कंट्रोल में है। मुझे इन सब की ज़रूरत नहीं।”

लेकिन अब? अब उसकी व्यवस्थित लगने वाली ज़िंदगी ऐसी महसूस हो रही थी, जैसे काँच पर जमी धूल—हक़ीक़त के एक झोंके ने जिसे पल भर में मिटा दिया हो। अब वो कंट्रोल सिर्फ दिखावा लगने लगा।

2image

मन के तूफ़ान के बीच शांति की तलाश

अगली सुबह उसने फोन नहीं उठाया। बस बिस्तर के किनारे बैठकर आँखें बंद कीं… और साँस ली। ना कोई मंत्र, ना म्यूज़िक। बस माँ की बात याद करते हुए। उसने खुद से पूछा:

मैं कौन हूँ, इस डर के पीछे? इस CEO टैग और मुखौटे के पीछे?

मन बेचैन हुआ। पर अंदर कुछ बहुत सूक्ष्म अनुभव हुआ। इसलिए हर दिन, वह 10 मिनट के लिए बैठने लगा।

न मन को खाली करने के लिए, बल्कि खुद को सुनने के लिए। उसने खुद से नए नए सवाल पूछने शुरू किए:

मैं क्या महसूस कर रहा हूँ? मैं असहजता से क्यों डरता हूँ? मैं क्या छिपा रहा हूँ?

यह छोटा-सा अभ्यास— एक आईना बन गया। हर चीज़ सुंदर नहीं थी। लेकिन सच्ची थी।

मैं कौन हूँ? — आत्मा की सच्ची पहचान की ओर लौटना

मैं कौन हूँ? — आत्मा की सच्ची पहचान की ओर लौटना

आप अपनी भूमिकाओं, पहचान और ज़िम्मेदारियों से परे वास्तव में कौन हैं? इस मेडिटेशन के साथ कुछ पल रुकें और धीरे से अपना ध्यान भीतर की ओर ले जाएँ। स्वयं को एक शांत आत्मा, प्रकाश के जीवंत बिंदु के रूप में अनुभव करते हुए अपने आप से पुनः जुड़ें।

अभी अभ्यास करें
3image

अपने अंदर शांति की नींव रखना

बेंगलुरु लौटते ही वही पुराना जीवन शुरू हो गया—

ईमेल्स, डेडलाइन, एक नई PR की परेशानी। पहले वाला अद्वैत सब कुछ जटिल भाषा से ढक देता और मीटिंग टाल देता। पर अब, उसने पहले कुछ मिनट शांति में बिताए। और उस शांति में, कुछ पिघलने लगा। उसने परिस्थिति से बचने की कोशिश नहीं की। उसने उसका सामना किया—ईमानदारी से, बिना इस बात की ज्यादा चिंता किए कि वह दूसरों को कैसा दिखाई देगा। यह देखकर उसके आसपास के लोग भी हैरान रह गए।

ध्यान ने उसे परिपूर्ण नहीं बनाया था। लेकिन उसने धीरे-धीरे उसके भीतर के उन हिस्सों को फिर से जीवंत करना शुरू कर दिया था, जो वर्षों से सुन्न पड़े थे।

ChatGPT Image Sep 20, 2026, 01_34_34 PM.png

एक नई शुरुआत: अभी भी सीख रहा हूँ

कई महीने बाद भी वह इस अभ्यास को जारी रखे हुए था। सुबह दस मिनट ध्यान करता। कभी-कभी किसी मुश्किल बातचीत से ठीक पहले भी कुछ पल ध्यान में बैठ जाता। बस एक शांत विराम—बाहर के शोर से खुद को थोड़ा पीछे हटाने और भीतर की शांति से जुड़ने का एक पल।

हाँ, कुछ दिनों में वह अब भी अधीर हो जाता था। अब भी कभी-कभी असहज बातचीत करने के बजाय चुप रहना पसंद करता था। लेकिन उसके भीतर कुछ बदल चुका था। अब वह ठीक महसूस करने के लिए दुनिया को बदलने की कोशिश नहीं करता था। वह अभी भी शांत रहना सीख रहा था—एक-एक विचार को समझते हुए। और साथ-साथ अब वह एक महत्वपूर्ण बात समझ चुका था—शांति कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे बाहर से बनाना पड़े। वह पहले से ही हमारे भीतर मौजूद है। हमें बस उसे खोजने की जरूरत है।

ChatGPT Image Sep 20, 2026, 01_36_05 PM.png

यह एक काल्पनिक कहानी थी एक व्यक्ति की यात्रा की—उस मूल अवस्था की ओर लौटने की यात्रा, जो हम सभी के भीतर गहराई में मौजूद है—शांत, शक्तिशाली और पवित्र। और अगर उसकी इस यात्रा में आपको कुछ अपना-सा लगा—अगर उसके अनुभवों का कोई एक हिस्सा भी आपके भीतर चुपचाप उठ रही किसी भावना से मेल खा गया—तो शायद यह आपका भी समय है।

दुनिया से दूर जाने का नहीं, बल्कि स्वयं के साथ फिर से जुड़ने का। अपनी दुनिया को बदलने का नहीं, बल्कि उस स्थान को बदलने का, जहाँ से आप अपनी दुनिया को जीते हैं—आत्मा की उस स्थिति से।

अंतिम संकल्प: ऐसी शांति जो हर पल मेरे साथ रहे

  • दुनिया किस तरह आगे बढ़ती है, मैं इसे नियंत्रित नहीं कर सकता, लेकिन मैं यह चुन सकता हूँ कि मुझे कैसी प्रतिक्रिया देनी है।
  • हर दिन मैं कुछ पल स्वयं के पास लौटता हूँ—बाहर के शोर से परे अपनी शांत और स्थिर स्थिति में।
  • मैं एक शांत और सक्षम आत्मा हूँ; मेरे आसपास की परिस्थितियाँ मेरी पहचान तय नहीं करतीं।
  • मैं सदा समझदारी से उत्तर देता हूँ।
  • मैं शांति को अपने साथ लेकर चलता हूँ—किसी सुरक्षा-कवच की तरह नहीं, बल्कि अपनी स्वाभाविक स्थिति के रूप में।
मैं शांत स्वरूप आत्मा हूँ

मैं शांत स्वरूप आत्मा हूँ

आइए, कुछ शांत पल शांति की ओर, इस ध्यान के साथ बिताएँ। लगातार कुछ न कुछ करते रहने से थोड़ा विराम लें, अपने सच्चे स्वरूप से फिर जुड़ें और उस शांति, हल्केपन और स्थिरता का अनुभव करें।

अभी अनुभव करें

मुख्य सीख

आइए, परिथितियों से भागने को शांति न समझें। जब कोई असहज परिस्थिति सामने आए, तो हम एक पल रुकें, अपनी प्रतिक्रियाओं को देखें और उस आंतरिक शांति को याद करें, जो हमारे भीतर पहले से ही मौजूद है।

रोज़ सुबह ज्ञान

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करें

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता