साफ़ और सरल दिल के साथ लोगों से मिलें

अगर आपके किसी ऑफिस कुलीग से आज कोई गलती हो गई है तो क्या वह कल भी वैसे ही करेगा? यदि आज आपके परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार आपके प्रति रूखा था, तो क्या वह कल भी वैसे ही व्यवहार करेगा? लेकिन हममें से बहुत से लोग बेहतर कल की आशा करने के बजाय, नकारात्मक निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं कि -

ये लोग कभी नहीं बदलेंगे!

परंतु चाहे हमें एहसास हो या न हो, लेकिन हर पल हर क्षण लोगों में बदलाव आता है, चाहे वो अच्छे के लिए हो या बुरे के लिए। इसका मतलब यह है कि, आज जिन लोगों की वजह से हमने मुश्किल समय देखा, कल वे हमें सुखद अनुभव भी करा सकते हैं। बस हमें इस बात का ध्यान रखना है कि, हम अच्छाई के लिए बदलें जैसे कि लोगों को वैसे ही स्वीकारें जैसे वे हैं, और सबके प्रति सम्मानजनक और दयालुता का भाव रखें। क्योंकि शिकायत और आलोचना करने से हमारी एनर्जी भी क्षीण होती है। यह भी समझें कि, हो सकता है कि उस व्यक्ति का दिन आज अच्छा नहीं रहा होगा, इसलिये स्वयं के साथ-साथ उन्हें भी आशीर्वाद दें: कि उनके साथ मेरी अगली बातचीत बहुत सुंदर और सुखदायी होगी। हमारे वाईब्रेशन हमें एनरजाईज करके उन्हें भी सशक्त बनाते हैं। हर एक दिन और हर एक घंटा एक नई शुरुआत है। तो आइए, हर बार साफ-सुथरी सोच के साथ लोगों से मिलें - अपने मन से अप्रिय यादों, धारणाओं और पहले से ही गलत सोच रखने की आदत को हटा दें।

इसके साथ ही, यह जानना भी जरूरी है कि, चाहे हमें इसका एहसास हो या न हो, हम सभी हर पल; बहुत सारी जानकारी के कारण, पिछले अनुभवों के कारण या फिर बदलने की हमारी इच्छा के कारण बदल रहे हैं। हम और बाकी अन्य लोग भी कल, या फिर पिछले महीने से या पिछले साल से बदल चुके हैं। इस तरह से जब हम लोगों के प्रति पुरानी धारणाओं को हटाते हैं, तो अगली बार मिलते हुये हम उन्हें पहले से बेहतर पाते हैं। अतः आज सभी के साथ बेहतर तरीके से बातचीत करने के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए कुछ समय निकालें। जब आप अपनी पिछली मुलाकात के आधार पर बनाई गई धारणा का फ़िल्टर हटाते हैं, तो आप लोगों को वैसे ही देखते हैं जैसे वे आज हैं। आप अतीत का जिक्र करना बंद कर देते हैं, ताकि अतीत की ऊर्जा से वर्तमान या भविष्य को प्रभावित न हो सके।| ऐसा करने से आप खुद को, अपने रिश्तों को ठीक कर लेंगे और साथ ही शुद्ध वाईब्रेशन रेडीएट करेंगे।

आज का अभ्यास

आज हर व्यक्ति से उसकी पिछली गलती या व्यवहार के आधार पर नहीं, बल्कि उसके वर्तमान रूप में मिलने का अभ्यास करें। पुरानी धारणाओं को हटाकर एक नई शुरुआत करें।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता