मेरा बच्चा मेरी बात नहीं मानता, पढ़ाई नहीं करता, स्कूल नहीं जाना चाहता, और मेरी सही बात भी उसे बुरी लगती है। ऐसे में क्या करूँ?

बच्चे सुनकर नहीं, देखकर सीखते हैं।

बच्चे हमारा reflection हैं, इसलिए उन्हें बदलने से पहले हमें अपनी energy और अपना व्यवहार देखना है।

आप कितना भी बैठकर समझाएँ, समझने वाली बुद्धि बच्चों में बाद में, लगभग चौदह-पंद्रह साल में, develop होती है। तब उन पर teachers, friends और environment के influence आते हैं, और फिर वे अपने rational decisions लेते हैं; that is at a later stage। पर गर्भ से लेकर कम से कम दस साल तक बच्चा आपकी energy, आपके vibration, आपके कर्म और आपके व्यवहार को absorb करता है; वह देखता जाता है और वैसा ही बनता चला जाता है। इसलिए हमें अपने आप से पूछना है: कहीं हम भी तो जल्दी-जल्दी गुस्सा नहीं हो जाते?

बच्चों का अपना मन होता है, उनके नख़रे होते हैं; it is okay। पर हम irritate होते हैं, upset होते हैं, गुस्सा करते हैं, और वह negative energy बच्चे तक जाती है। जितनी negative energy जाएगी, बच्चे उतना हमसे दूर होते जाएँगे; बड़े होकर वे कहते हैं, I want my own space, I want my own privacy। upset होना, irritate होना, गुस्सा करना, control करना, force करना, यह rejection की negative energy है। इसकी जगह accept करना, inspire करना और थोड़ा-सा space देना, ये चीज़ें रिश्ते को बनाती हैं। यह मत सोचिए कि blood connection है तो रिश्ता ख़राब नहीं हो सकता; negative energy किसी भी रिश्ते को ख़राब कर सकती है, और pure positive energy किसी भी रिश्ते को सँवार सकती है।

रिश्ते हमारा आईना हैं। आईने में दाग़ दिखे तो हम आईना साफ़ करते रहते हैं, जबकि दाग़ चेहरे पर है। केवल intellectually strong होने से रिश्ते नहीं बनते। अगर रिश्तों में conflict है, लोग हमसे संतुष्ट नहीं हैं, तो it is a clear sign कि हम अंदर से कमज़ोर हैं; रिश्तों में let go करना पड़ता है, और वह शक्ति हममें नहीं है।

इसलिए बाहर मेहनत करने की जगह अपने पर मेहनत करें; दाग़ यहीं से मिटता है। रिश्ता सुधारना difficult हो सकता है, पर never impossible।

आज आज़माएँ: आज बच्चे को कुछ समझाने से पहले, वही बात ख़ुद करके दिखाएँ।

BK Shreya Didiसोल सस्टेनेंस LIVE · 14 नवंबर 2026सेशन में देखें · 27:36

बड़े पदचिह्नों में चलते छोटे सुनहरे पदचिह्न

रोज़ के संदेश में

रिश्ते: सभी संदेश और उत्तर

मिलते-जुलते प्रश्न