हम अक्सर इमोशनल ब्लैकमेल हो जाते हैं। ऐसे में अपने को स्थिर कैसे रखें?

सहारा ऐसा दें जो सामने वाले को आत्मनिर्भर बनाए।

emotions आना ग़लत नहीं है, पर emotionally blackmail होकर influence हो जाना अच्छा नहीं। सारी बात सुनें, फिर stable होकर right decision लें; यही सबसे ज़रूरी है।

छोटा बच्चा भी अपनी ज़िद के लिए emotionally blackmail करने की कोशिश करता है। उसे chips नहीं दिए, तो वह चीखेगा, चिल्लाएगा, रोएगा। अगर उसके रोने पर दे दिए, तो आपने उसे कमज़ोर बना दिया, क्योंकि उसके emotions ने आपको influence कर लिया। देने हैं तो पहली बार में ही दे दें; नहीं देने हैं, तो न दें। तब उसे धीरे-धीरे समझ आ जाएगा कि कुछ भी कर लूँ, होने वाला नहीं है।

emotionally balanced व्यक्ति के decisions इस पर आधारित होते हैं कि right क्या है और wrong क्या है। वह intellect से judge करता है और उसी के अनुसार निर्णय लेता है, attachment के आधार पर नहीं। attachment में हम सोचते हैं: यह बहुत रो रहा है, इसलिए कर देते हैं; इसकी बात नहीं मानेंगे तो रूठ जाएगा। ऐसे निर्णय में न उसकी भलाई है, न आपकी।

हमें ख़ुद भी emotionally strong बनना है और दूसरों को भी बनाना है। support ज़रूर दें, पर ऐसा support नहीं जो किसी को कमज़ोर करे। Wrongful compassion नहीं होना चाहिए। compassionate होना अच्छा है, पर support हमेशा ऐसा हो जो सामने वाले को independent बनाए, dependent नहीं। जैसे बच्चे को homework करने में मदद करें, उसका homework ख़ुद न करें; तभी आप भी stronger रहेंगे और वह भी stronger बनेगा।

यह judgment intellect से आता है, और intellect powerful बनती है रोज़ के ज्ञान से। जितना रोज़ का ज्ञान, उतनी wisdom बढ़ती है; wisdom से right और wrong स्पष्ट होता है, और हमारे decisions सही हो सकते हैं। हमें कभी वह नहीं करना जो बस अच्छा लगता है या easy है; हमें हमेशा वह करना है जो right है।

आज आज़माएँ: आज किसी दबाव में 'हाँ' कहने से पहले एक बार पूछें: क्या यह सही है, या बस आसान है?

BK Shreya Didiसोल सस्टेनेंस LIVE · 14 नवंबर 2026सेशन में देखें · 53:44

कॉपी पर पेंसिल पकड़े बच्चे का हाथ, पास में इशारा करता बड़ा हाथ

रोज़ के संदेश में

रिश्ते: सभी संदेश और उत्तर

मिलते-जुलते प्रश्न