राजयोग मेडिटेशन: जीवन को बदलने वाला अनुभव

Shoojit Sircar

Shoojit Sircar

Indian FilmmakerMumbai, Maharashtra
राजयोग मेडिटेशन: जीवन को बदलने वाला अनुभव
Watch TestimonialClick to play

हेलो, नमस्कार और ओम शांति।

मेडिटेशन अब मेरी everyday life का एक अहम हिस्सा बन चुका है।

मैंने राजयोग मेडिटेशन ब्रह्मा कुमारीज़ से सीखा है, और यह मेडिटेशन सच में मेरी ज़िंदगी को बदल चुका है।

आजकल मैं जहाँ भी जाता हूँ—चाहे मेरे film crew, actors या actresses हों—मैं सबको यही सलाह देता हूँ कि वे राजयोग और मेडिटेशन को अपनाएँ।

आज की ज़िंदगी, हमारी everyday life, एक तरह की rat race बन गई है। इस rat race में peace of mind बनाए रखना बहुत ज़रूरी है, और इसमें मेडिटेशन की भूमिका बहुत अहम है।

मेडिटेशन सिर्फ दिमाग को शांत ही नहीं करता, बल्कि जब मन शांत होता है तो health भी अपने-आप बेहतर हो जाती है।

इसलिए मुझे लगता है कि मेडिटेशन वह सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है जिसे हम सबको ज़रूर practice करना चाहिए।

मेडिटेशन ने मुझे बहुत ज़्यादा मदद की है। मैं खुद एक football player हूँ और रोज़ फुटबॉल खेलता हूँ। कोई भी मैच खेलने से पहले मैं मेडिटेशन करता हूँ, और खेलने के बाद भी मेडिटेशन करता हूँ।

यह मेरी daily practice बन चुकी है।

मैं मेडिटेशन कहीं भी कर लेता हूँ—

लिफ्ट में ऊपर जाते हुए,

गाड़ी में बैठते हुए,

या कहीं भी, किसी भी समय।

तो आप सभी से मेरा निवेदन है—

आप भी मेडिटेशन करें, मेडिटेशन सीखें और इसके बारे में और जानें।

Thank you so much.

Read more testimonials from:

More Stories

View All

Inspired by this story?

Discover more transformation stories and begin your own spiritual journey.