
2026 – स्वयं की पहचान के साथ आगे की ओर
2026 की शुरुआत केवल कैलेंडर से नहीं, स्वयं की पहचान से करें। जानिए कैसे राजयोग मेडिटेशन से आप ऑटोपायलट जीवन से निकलकर आत्म-जागरूकता और आंतरिक शांति की ओर बढ़ सकते हैं।
नवरात्रि हमारे जीवन में केवल उत्सव और रस्मों का समय नहीं है, बल्कि यह आत्मा को उसकी वास्तविक शक्ति और दिव्यता की याद दिलाने का अवसर है। देवी की प्रतिमाएँ, उनके शस्त्र और उनके रूप—ये सब हमारे अपने आंतरिक गुणों और शक्तियों का प्रतीक हैं।
नवरात्रि का संदेश यह है कि हर आत्मा स्वयं शक्ति स्वरूपा है – कैसे?
आत्मा अपने आप में ही एक चैतन्य ज्योति है। जब आत्मा अपने परमात्मा शिव से राजयोग द्वारा जुड़ती है, तभी उसकी अष्ट शक्तियाँ प्रकट होने लगती हैं। जैसे बैटरी चार्जर से जुड़कर ही ऊर्जा पाती है, वैसे ही आत्मा भी परमात्मा, सर्वशक्तिमान शिव से जुड़कर ही अपनी खोई हुई शक्तियाँ पुनः प्राप्त करती है। और जब हम अपनी अष्ट शक्तियों को जागृत करके उन्हें व्यवहार में लाते हैं तो हमारा साधारण जीवन भी तब असाधारण यानि विशेष बन जाता है ।
आइए, नवरात्रि के आध्यात्मिक अर्थ को समझें और अपनी आंतरिक शक्तियों का अनुभव करें:
परमात्मा शिव सदा-पवित्र ज्योति-बिंदु हैं; और आत्मा भी ज्योति-बिंदु है, लेकिन अपने आत्मा स्वरूप को भूलने कारण और संस्कारों की परतों से उसकी शक्ति मंद पड़ जाती है। जब आत्मा राजयोग द्वारा शिव से बुद्धियोग जोड़ती है, तो वह पुनः शक्ति स्वरूप बनती जाती हैं।
देवी को भी कभी कुमारी कहा जाता है, कभी माता और कभी शस्त्रधारी। यह कोई विरोधाभास नहीं, बल्कि आत्मा के तीन स्वरूपों का संकेत है।
शक्ति के 8 हाथ दर्शाते हैं कि हर आत्मा में 8 शक्तियाँ होती हैं।
सहन की शक्ति – कठिन परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना।
समाने की शक्ति – दूसरों की बातों और संस्कारों को स्थान देना।
सामना करने की शक्ति – समस्याओं से भागने के बजाय सच्चाई से सामना करना।
परखने की शक्ति – सही और गलत को स्पष्ट समझना।
निर्णय लेने की शक्ति – समय पर सही निर्णय करना।
विस्तार को संकीर्ण करने की शक्ति – व्यर्थ विचारों और प्रतिक्रियाओं को रोकना।
समेटने की शक्ति – बीती बात को वहीं छोड़ देना और आगे बढ़ना।
सहयोग की शक्ति – बिना अपेक्षा दूसरों की मदद करना।
शक्ति के 8 हाथों में शस्त्र दिखाए गए हैं, जो दरअसल आत्मा की कमजोरियों और विकारों रूपी राक्षसों को खत्म करने के लिए, आत्मा की आंतरिक शक्तियों का संकेत है। जेसे की, तलवार विवेक है जो गलत बातों को काट देती है। त्रिशूल काम, क्रोध, लोभ जैसे विकारों को खत्म करने का प्रतीक है। गदा आत्मविश्वास और स्थिरता का संकेत है। चक्र आत्म-चिंतन का प्रतीक है, जो बार-बार हमें याद दिलाता है कि हम आत्मा हैं। इस प्रकार हर शस्त्र हमें यह समझाता है कि विकारों को हराने के लिए किसी बाहरी ताकत की नहीं, बल्कि भीतर की जागरूकता और शक्ति की आवश्यकता है।
उपवास या व्रत का अर्थ है “उप-वास”, यानी परमात्मा की याद में ऊपर रहना। व्रत का अर्थ है यह प्रतिज्ञा करना कि हम अपने विचारों, शब्दों और कर्मों में कोई भी अवगुण का उपयोग नहीं करेंगे। यह क्रोध, आलोचना, अहंकार और हमारी अन्य गलत आदतों का उपयोग न करने का व्रत है।
विचार-व्रत: न क्रोध करना, न बीते की पुनरावृत्ति करना
वाणी-व्रत: कटु / तुलनात्मक शब्द त्याग; मीठा बोलना, धीरे बोलना।
व्यवहार-व्रत: आलोचना, टाल-मटोल, दिखावा—नहीं करना।
सात्विक भोजन और पवित्रता– नवरात्रि में सात्विक भोजन पर बल दिया जाता है। पर सात्विकता केवल भोजन तक सीमित नहीं, लेकिन थॉट-डाइट हो:
जागरण का अर्थ केवल रात भर जगना नहीं है। उसका असली संदेश है – अज्ञानता की नींद से जागना। जब आत्मा भूल जाती है कि वह शुद्ध और शांत है, तो वह अंधकार में भटक जाती है। और जब वह परमात्मा से जुड़कर अपनी असली पहचान को याद करती है, अपनी आत्मा की ज्योति पुनः जगाती है तो यह ही सच्चा जागरण है। इसका मतलब है सही और गलत को पहचानना और नए सत्य ढंग से जीना।
रास या गरबा नृत्य यह नृत्य का एक रूप है जहाँ एक व्यक्ति को अपने स्टेप्स को दूसरे व्यक्ति के साथ सामंजस्य में मिलाना होता है। असल में, यह हमारे रिश्तों का प्रतीक है, जहाँ हमें दूसरों के संस्कारों के अनुसार स्वयं को ढालना होता है, जिसे संस्कारों की रास कहा जाता है। यदि हम सहन करते हैं और समाते हैं, तो जीवन के रिश्ते एक खुशहाल नृत्य बन जाते हैं, अन्यथा वे संघर्ष में बदल सकते हैं।
नवरात्रि हमें केवल देवी की पूजा करने के लिए नहीं कहती। यह हमें याद दिलाती है कि हर आत्मा स्वयं शक्ति स्वरूपा है। जब हम परमात्मा से जुड़ते हैं तो पवित्रता, प्रेम और शक्ति हमारे जीवन में प्रकट होते हैं। जब अष्ट शक्तियाँ हमारे व्यवहार में आती हैं तो जीवन सहज और आनंदमय बन जाता है।
बेहतर अनुभव के लिए कृपया हेडफ़ोन का इस्तेमाल करें।

2026 की शुरुआत केवल कैलेंडर से नहीं, स्वयं की पहचान से करें। जानिए कैसे राजयोग मेडिटेशन से आप ऑटोपायलट जीवन से निकलकर आत्म-जागरूकता और आंतरिक शांति की ओर बढ़ सकते हैं।

Start 2026 with an inner reset, not just outer goals. Learn how Rajyoga Meditation helps you break free from autopilot living and begin the New Year with clarity, peace, and self-sovereignty.

Light the lamp of inner wisdom this Diwali 🪔. Embrace peace, love & joy as you awaken your spiritual light and create a new, divine world. ✨

Light the inner diya this Diwali 🌟 — cleanse your mind, forgive, and begin anew with peace, love, and joy. A soulful message for Deepavali. 💖✨

Light diyas outside, but also light one within. Discover the spiritual meaning of Diwali — from rituals to self-realization.

Discover the deeper spiritual message on Navratri — meaning of diya, fasting, Satvik food, jagran, and raas for soul awakening and divine connection.

नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व—दीपक, उपवास, सात्विकता और गरबा नृत्य हमें आत्मा की शुद्धता, रिश्तों की समझ और दिव्यता का अनुभव कराते हैं।

Discover the spiritual message on Navratri 2025 🌸. Learn the meaning of Ma Shakti, rituals, wisdom, and the inner powers that connect soul to God.