
“जब बच्चा पढ़ाई या होमवर्क करने बैठता है, लेकिन उसका मन बार-बार गेम्स, कार्टून, दोस्तों या दूसरी बातों की ओर चला जाता है और पढ़ाई पर ध्यान टिकाना मुश्किल लगता है, तब यह मेडिटेशन उसकी एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है।”
इस मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से स्वयं को एक शक्तिशाली आत्मा के रूप में अनुभव करने की भावना गहरी होती है। मन के साथ प्रेमपूर्ण संबंध बनता है, जिससे ध्यान भटकने के बजाय सहज रूप से सही दिशा में केंद्रित रहना आसान होने लगता है।
जब आत्मा स्वयं को Supreme Light से जुड़ा हुआ अनुभव करती है, तब भीतर स्थिरता, निरंतर शक्ति और आत्मविश्वास का अनुभव बढ़ता है। पढ़ाई, बातचीत, खेल या किसी भी कार्य में एकाग्रता, स्पष्टता और बेहतर प्रदर्शन स्वाभाविक रूप से विकसित होने लगता है।
How you want to feel
Themes
Life stages
ओम शांति।
मैं एक बहुत पावरफुल सोल हूँ। जैसे इस बॉडी के हाथ-पाँव मेरी मर्ज़ी से उठते हैं, मेरी मर्ज़ी से चलते हैं और मेरी मर्ज़ी से हर काम करते हैं, क्योंकि मैं सोल, इस बॉडी की मास्टर हूँ, मालिक हूँ।
ऐसे ही मैं सोल, अपने माइंड की भी मास्टर हूँ, मालिक हूँ। मेरा माइंड भी मेरी हर बात मानता है, क्योंकि मैं उसे बहुत प्यार से नर्चर करती हूँ।
महसूस करें कि फोरहेड के सेंटर पर मैं, मालिक आत्मा, एक पावरफुल सोल एनर्जी के रूप में शाइन कर रही हूँ। जैसे फोकस लाइट जिस चीज़ पर पड़ती है, उसे इल्यूमिनेट कर देती है, वैसे ही मैं, एक पावरफुल सोल, जहाँ भी अपना अटेंशन फिक्स करती हूँ, वह ऑब्जेक्ट या वह पर्सन इल्यूमिनेट हो जाता है।
मेरा पूरा मन मेरी लाइट को फॉलो कर रहा है। My mind is my best friend. जहाँ-जहाँ मेरी लाइट फोकस करती है, वहाँ-वहाँ मेरा बेस्ट फ्रेंड, मेरा मन भी पूरी तरह फोकस हो जाता है।
अब मैं अपनी माइंड की लाइट को अपनी स्टडीज़ पर फोकस कर रही हूँ। बाकी सब कुछ दिखाई नहीं दे रहा। मेरी फ्लैशलाइट, मेरा माइंड, सिर्फ और सिर्फ सामने रखी इस बुक और अपनी पढ़ाई पर केंद्रित है।
जब मैं किसी से बात करती हूँ, तब मेरी सोल लाइट, मेरा अटेंशन और मेरा माइंड केवल उसी व्यक्ति पर होता है। मैं उसकी हर बात को पूरी तरह समझ रही हूँ।
जब मैं खेल रही हूँ, तब मेरी सोल लाइट और मेरे माइंड की फ्लैशलाइट केवल गेम पर है, और मैं पूरे परफेक्शन के साथ खेल रही हूँ।
It is my light. It is my mind, my best friend, जो हर समय, हर काम में मेरे साथ है।
इस लाइट को Supreme Power, Source of Light से शक्ति मिल रही है। God, the Supreme Light Powerhouse से मेरी लाइट कनेक्टेड है। वहाँ से मुझे निरंतर शक्ति मिल रही है और मेरी लाइट हमेशा कॉन्स्टेंट और ब्राइट है।
मेरी लाइट कभी भी फेड नहीं हो सकती, इसलिए मेरा माइंड कभी भी डिस्ट्रैक्ट नहीं हो सकता।
ओम शांति।
Broader matches from the same life stage and language