
“जब जीवन में सब कुछ सही चल रहा हो — प्रेम, परिवार, सफलता और सम्मान — लेकिन भीतर एक मौन प्रश्न उठे: क्या यह सब सदा मेरे साथ रहेगा”
इस मेडिटेशन के माध्यम से आप अपने जीवन की उपलब्धियों को केवल भौतिक दृष्टि से नहीं, आत्मिक दृष्टि से देखना शुरू करते हैं। आप समझते हैं कि यह घर, यह परिवार, यह सफलता केवल जरिया है — आपके भीतर के प्रेम, त्याग और सुख के गुणों को जगाने का।
यह अभ्यास आपको आत्मिक संतोष, कृतज्ञता और गहरी आंतरिक स्थिरता प्रदान करता है। यह जीवन के सच्चे अर्थ को उजागर करता है और आपको प्रेरित करता है कि आप अपने कर्मों से ऐसी यादगार बनाएं जो शरीर के जाने के बाद भी प्रेम की सुगंध बनकर सबके दिलों में बनी रहे
ओम शांति ! जीवन के इस पड़ाव पर.. जब सब कुछ अच्छा चल रहा है.. हंसता-खेलता परिवार है.. बहुत सक्सेसफुल प्रोफेशनल लाइफ है.. अपनी मेहनत से बनाया हुआ यह घर है.. समाज में अपनी रेस्पेक्ट है.. इस सबको अंदर से महसूस करते हुए... एक...
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language