
ओम शांति !
एक गहरी सांस लें... और धीरे-धीरे छोड़ें...रिलैक्स हो जाइये ।
फिर से एक सांस लेते हैं ... शांति की शक्ति को अपने अंदर अब्सॉर्ब करते हैं । सांस को छोड़ते हुए महसूस करें कि सारा तनाव बाहर निकल रहा है।
अब आंखें बंद करें... और मन को बिल्कुल शांत कर दें। मस्तक के बीच अपने आप को देखिए — एक चमकता हुआ तारा... शांत और शक्तिशाली आत्मा। मैं इस शरीर की मालिक हूं। मैं अपने मन की मालिक हूं।
मैंने परीक्षा की ईमानदारी से तैयारी की है। अब मैं अपने मन को शांत रखता/रखती हूं।
मैं शांत हूं। मुझे अपने ऊपर पूरा विश्वास है।
अब परमात्मा का आह्वान करें —
देखिए — वह निराकार, ज्योति स्वरूप, प्रकाश का पुंज — परम शिक्षक मेरे सामने हैं। उनसे एक सुंदर ऊर्जा — लाइट और माइंड — मेरे अंदर आ रही है... और मुझे शक्ति दे रही है। जब परम शिक्षक मेरे साथ हैं — तो मुझे कोई चिंता नहीं है।
अब कल्पना कीजिए — आप परीक्षा हॉल में बैठे हैं... एकदम शांत और एकाग्रचित। क्वेश्चन पेपर सामने है... सब कुछ याद है... सब कुछ आता है। मन पर कोई दबाव नहीं है। सब कुछ आसान लग रहा है।
अपने मन में दोहराइए:
"मैं शांत स्वरूप आत्मा हूं। मेरी सफलता निश्चित है। मैं पूरी तरह तैयार हूं। मैं निडर हूं। मैं शक्तिशाली हूं। मुझे अपने ऊपर विश्वास है। और परमात्मा — मेरे परम शिक्षक — मेरे साथ हैं।"
अब एक बार फिर गहरी सांस लें... और अनुभव करें कि परमात्मा की सारी ऊर्जा मेरे अंदर आ चुकी है। मैं शांत हूं, स्थिर हूं और आत्मविश्वास से भरपूर हूं।
ओम शांति... शांति... शांति !
How you want to feel
Life stages
Plays automatically · more from BK Dr. Damini
27 more meditations from this teacher
Same theme and language
Broader matches from the same life stage and language