
“जब कोई चिढ़ाए, डाँटे या तुलना करे और वही शब्द बार-बार मन में चलें, तब यह मेडिटेशन बच्चों को शांत और मजबूत बनाता है।”
यह मेडिटेशन बच्चों को यह समझने में मदद करता है कि हर बात को दिल पर लेना जरूरी नहीं है। अगर कोई teasing करता है, scolding करता है या दूसरों से compare करता है, तो बच्चा अपनी happiness को कम होने देने के बजाय शांत रहना सीखता है।
इस मेडिटेशन से बच्चा love, care और सही correction को absorb करना सीखता है, लेकिन hurtful words को let go करना भी सीखता है। इससे मन हल्का होता है, गुस्सा कम होता है और बच्चा दूसरों से harsh बोलने के बजाय loving और forgiving बना रहता है।
How you want to feel
Themes
Life stages
ॐ शांति।
अपने जीवन में, अपने आसपास उन सभी लोगों को महसूस करें जो आपसे बहुत प्यार करते हैं। सुबह से लेकर शाम तक आपको सुख देने के लिए, आपको खुश रखने के लिए वे कितनी मेहनत करते हैं। मम्मी, पापा, भाई, बहन, दोस्त, दादा-दादी—सभी।
उनके प्यार भरे शब्द, जो सुबह से लेकर शाम तक आपको सुनाई देते हैं, उन्हें एक बार मन में फिर से दोहराएँ।
अब अपने आप से बात करें...
मैं कितनी लकी हूँ कि मुझे प्यार करने वाले, मुझे appreciate करने वाले इतने सारे लोग मिले हैं।
इनके अलावा पूरी दुनिया में और भी कितने सारे लोग हैं। बहुत से लोग तो मुझे जानते ही नहीं और बहुत से लोग मुझे जानते हैं, लेकिन ठीक से पहचानते नहीं।
जो मुझे ठीक से पहचानते नहीं, मुझे समझते नहीं, उनकी मेरे बारे में अलग राय हो सकती है।
It is not their fault.
कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मुझे understand नहीं करते। इसलिए कई बार वे मुझे कुछ ऐसा कह देते हैं जो मुझे अच्छा नहीं लगता। लेकिन मैं उन बातों को याद क्यों रखूँ? मैं तो अपने आप को जानती हूँ।
कुछ ऐसे भी लोग हैं जो मेरी गलती सुधारने के लिए, मुझे correct करने के लिए, मेरी भलाई के लिए, मुझसे प्यार करने के कारण मुझे कुछ कहते हैं। उसमें मेरी भलाई छिपी होती है।
मैं अपने आप को check करती हूँ।
जो मुझे नहीं जानते, उनकी बातों से मुझे disturb नहीं होना है। उन्हें forgive करना है।
और जो मुझे जानते हैं, मुझे बेहतर बनाना चाहते हैं, उनकी बातों से भी मुझे disturb नहीं होना है। उनकी respect करनी है।
मेरी दुनिया, मेरे आसपास के लोग, सब मुझसे प्यार करते हैं। सब मुझे appreciate करते हैं। सब मेरी भलाई चाहते हैं।
मुझे इस दुनिया के हर एक व्यक्ति को खुश करने की आवश्यकता नहीं है।
World is full of different people.
इसलिए हर एक की अपनी-अपनी राय है, हर एक का अपना-अपना सोचना है।
मैं बीच में खड़ी हूँ। मैं हर एक की राय सुनती भी हूँ, लेकिन उससे hurt नहीं होती।
जो मेरे benefit के लिए है, उसे मैं absorb कर रही हूँ। और जो मेरे benefit के लिए नहीं है, उसे मैं let go कर रही हूँ।
अब visualize करें कि जो सबसे ज़्यादा मेरी भलाई चाहता है, जो मुझे सबसे ज़्यादा जानता है, वह है God।
इस समय वे मेरे ऊपर एक beautiful star की तरह shine कर रहे हैं।
मन की आँखों से ऊपर देखें उस beautiful star को।
मेरे forehead पर भी एक star shine कर रहा है। वह मैं हूँ—Soul Star। और ऊपर हैं Supreme Star।
उस Supreme Star से मुझ Soul Star को बहुत loving energy मिल रही है, जो मेरे चारों ओर एक protective shield create कर रही है।
इस shield के अंदर केवल वही बातें absorb होंगी जो मेरी भलाई के लिए हैं—चाहे वे appreciation हों या correction।
बाकी सारी बातें इस shield से reflect होकर bounce back हो रही हैं।
I only absorb love.
I absorb care.
I absorb correction, but I do not absorb hurt.
I am free from any negativity and I remain loving for everyone.
Forgiving for everyone.
ॐ शांति।
Broader matches from the same life stage and language