
“जब व्यसन आपको अपनी लाइफ, हेल्थ और अपनों से दूर करता महसूस हो, तब यह meditation दृढ़ संकल्प, परमात्मा की शक्ति और सच्ची शांति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए है।”
यह guided meditation व्यक्ति को अपनी लाइफ, अपनी शक्तियों, अपनी हेल्थ और अपने अपनों की अहमियत को पहचानने में मदद करती है। यह व्यसन से होने वाली कमजोरी और दूरी के बजाय दृढ़ संकल्प, आत्म-शक्ति और अपने जीवन के प्रति जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करती है।
परमात्मा को अपना साथी मानते हुए यह meditation भीतर शक्ति, सच्चे सुख और सच्ची शांति की भावना को मजबूत करती है।
How you want to feel
Life stages
ओम शांति।
अपने आप को, अपनी लाइफ को आज न्यूट्रल होकर के देखें। मेरी लाइफ और मैं कितनी इम्पोर्टेंट हूँ। मेरे कारण कितने लोगों का जीवन है। मैंने लाइफ में पहले भी काफी कुछ अचीव किया है और आगे भी करने की मेरे अंदर क्षमता है।
ये सब कुछ जानते हुए, मेरे अंदर जो शक्तियाँ हैं, उनको पहचानते हुए, मैं अपने आप से वादा करती हूँ कि मैं कभी भी किसी भी सिचुएशन में कमजोर नहीं पड़ूँगी। व्यसन, नशे की आदत—ये मुझे कमजोर बनाती है। जो मेरे अपने हैं, उनसे मुझे दूर करती है। एक-एक पैकेट मेरी लाइफ, मेरी अचीवमेंट्स को कम करता है और मेरे अपनों को भी मुझसे दूर करता है। यह मेरी लाइफ के लिए बहुत महंगा है। शायद अपनी सारी संपत्ति लगाने के बाद भी मैं अपनी हेल्थ को, अपनी लाइफ को और अपनों को, जो मुझसे दूर होते जा रहे हैं, उन्हें पास न ला सकूँ।
मेरे एक निर्णय पर, जो मैं इस व्यसन के खिलाफ करूँगी, कितने सारे लोगों की खुशियाँ टिकी हैं। ऐसा करना बहुत पुण्य का काम है। इसलिए आज से मैं संकल्प करती हूँ कि ऐसी किसी भी चीज़ को मैं हाथ न लगाऊँ, जो मेरा ही हाथ जला दे, जो मेरे जीवन में अंधेरा कर दे, जो मेरी हेल्थ और लाइफ को और मेरे अपनों को मुझसे छीन ले।
मैं तो परमात्मा, सर्वशक्तिमान की संतान हूँ। वो परमात्मा मेरा साथी है। मेरे हर अच्छे संकल्प में वो हजार गुना मदद देने के लिए तैयार है। इस नशे के आगे, व्यसन के आगे मैं अकेली नहीं, मैं कमजोर नहीं। सर्वशक्तिमान मेरे साथ है। इस व्यसन का आकर्षण इस शक्ति के आगे, प्यार के आगे, मेरे जीवन के आगे, मेरी हेल्थ के आगे कुछ भी नहीं।
आज मैं परमात्मा की शक्तियों से, अपने दृढ़ संकल्प की अग्नि से, इस व्यसन को, इस आदत को, इस मजबूरी को, इस गुलामी को हमेशा के लिए मिटा रही हूँ और जीवन में सच्चे सुख, सच्ची शांति परमात्मा के द्वारा भरती जा रही हूँ।
ओम शांति।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language