गुजरात प्रवास के दौरान भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर ज्ञान सरोवर की सह-निदेशिका एवं भरूच सबजोन प्रभारी बी.के. प्रभा दीदी तथा भरूच सबजोन के विभिन्न सेवा केंद्रों की वरिष्ठ बी.के. बहनों ने राष्ट्रपति जी का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान बी.के. प्रभा दीदी ने वर्ष 1987 में आयोजित राजपीपला के आध्यात्मिक मेले से जुड़ी स्मृतियां राष्ट्रपति जी के साथ साझा कीं। इस अवसर पर पुरानी स्मृतियों को याद करते हुए आध्यात्मिक सेवा एवं संस्थान की गतिविधियों से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर आत्मीय बातचीत हुई।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने राजपीपला एवं आसपास के क्षेत्रों में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा की जा रही आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की सराहना की। उन्होंने संस्था के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागृति, सकारात्मक मूल्यों एवं मानवीय सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति जी के साथ हुई इस आत्मीय भेंट को विशेष एवं स्मरणीय अनुभव बताया। यह मुलाकात आध्यात्मिक मूल्यों, सेवा और समाज के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा करने का अवसर बनी।
शांति, सद्भाव और श्रेष्ठ संस्कारों के संदेश के साथ यह आत्मीय मिलन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।




















