गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में ब्रह्माकुमारी सैदपुर सेवा केंद्र के चौथे वार्षिक स्थापना उत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन केंद्र प्रभारी बी.के. निर्मला दीदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। राज्यक द्वारा “तनाव मुक्ति एवं खुशनुमा जीवन” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक डॉ. सदानंद राय, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव, तथा युवा समाजसेवी अमरीश सिंह भोला।
मुख्य वक्ता के रूप में सारनाथ से पधारी बी.के. तापुशी बहन ने कहा कि “सच्ची मुस्कान तभी संभव है जब व्यक्ति के भीतर आध्यात्मिकता का स्पंदन हो।” उन्होंने राजयोग साधना के अभ्यास से शांति और आत्मशक्ति का गहन अनुभव कराया।
डॉ. राय ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों के पास समाज को नवचेतना और सकारात्मक सोच देने की शक्ति है। वहीं अमरीश सिंह ने संस्था को महिला सशक्तिकरण और आध्यात्मिक उत्थान की प्रेरणा बताया। ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव ने संस्था के भवन निर्माण हेतु भूमि प्रदान करने की घोषणा कर सभी को हर्षित किया।
इस अवसर पर यूनियन बैंक के प्रबंधक बी.के. संजय भाई, सादत सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. संजू बहन, सैदपुर प्रभारी बी.के. स्मिता बहन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी.के. विपिन भाई ने किया तथा बी.के. वंश नारायण सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
























