अध्यात्म की ज्योति बुझी, सेवा की अमर मशाल छोड़ गईं राजयोगिनी अवधेश दीदी

Smriti Diwas
अध्यात्म की ज्योति बुझी, सेवा की अमर मशाल छोड़ गईं राजयोगिनी अवधेश दीदी

"ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल ज़ोन शोकाकुल – राजयोगिनी अवधेश दीदी की स्मृति को नमन"

मप्र में ब्रह्माकुमारीज़ के द्वारा अध्यात्म का बीजारोपण करने वाली, भोपाल ज़ोन की निदेशिका 75 वर्षीय राजयोगिनी अवधेश दीदी का 19 सितंबर को दोपहर 12.15 बजे बंसल हॉस्पिटल भोपाल में उपचार के दौरान देहावसान हो गया। पिछले एक वर्ष से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और दो दिन से वे वेंटिलेटर पर थीं। उनके निधन की खबर से पूरे ब्रह्माकुमारी परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। हजारों ब्रह्माकुमार-बहनें उनकी आत्मा की शांति के लिए राजयोग साधना में लीन हैं।

उनकी बैकुंठी यात्रा 20 सितंबर, शनिवार को सुबह 11 बजे अरेरा कॉलोनी स्थित राजयोग भवन (ज़ोनल मुख्यालय) से निकलेगी तथा अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे सुभाष नगर मुक्तिधाम में संपन्न होगा।

16 अगस्त 1950 को उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले के शमसाबाद में जन्मीं अवधेश दीदी में बचपन से ही भक्तिभाव एवं समाजसेवा के संस्कार थे। अध्यात्म के प्रति उनकी अटूट लगन और ईश्वर में दृढ़ आस्था ने उन्हें आजीवन ब्रह्मचर्य और सेवा के मार्ग पर अग्रसर किया। वर्ष 1965 में वे पहली बार ब्रह्माकुमारीज़ के संपर्क में आईं तथा 1968 में माउंट आबू में संस्थापक ब्रह्मा बाबा से मिलकर जीवन को अध्यात्म की दिशा में पूर्णतः समर्पित कर दिया।

उनके अथक परिश्रम और ममतामयी मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि मप्र और उप्र में 300 से अधिक सेवाकेंद्र स्थापित हुए, जिनसे लाखों लोग आध्यात्मिक जीवन की राह पर अग्रसर हुए। उनके सान्निध्य में 500 से अधिक बेटियों ने ब्रह्माकुमारीज़ के रूप में समाजसेवा और विश्वकल्याण को अपना जीवन अर्पित कर दिया।

आप न केवल भोपाल ज़ोन की निदेशिका थीं, बल्कि प्रशासक सेवा प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका के रूप में भी कार्यरत रहीं। आपके नेतृत्व में 500 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और आयोजन संपन्न हुए।

अवधेश दीदी ने महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा किसानों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। आपने प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों हेतु तनाव प्रबंधन कार्यशालाओं का भी आयोजन कराया।

वर्ष 2010 में उन्हें मानव सेवा और समाज कल्याण के कार्यों के लिए *किरण लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान* से अलंकृत किया गया।

आपका जीवन समाजसेवा, अध्यात्म और विश्वकल्याण की अनमोल मिसाल बनकर सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Spread the word from Bhopal — share this with your community.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश
Saratov
Aug 5

रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi
Aug 4

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot
Aug 4

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

From Bhopal

Happenings in your area

View All
भोपाल के मूल्य उपवन में सार्वभौमिक जीवन मूल्य जागृति अभियान एवं उठो जगत के वास्ते युवा जागृति अभियान का शुभारंभ
Bhopal
Jul 26

भोपाल के मूल्य उपवन में सार्वभौमिक जीवन मूल्य जागृति अभियान एवं उठो जगत के वास्ते युवा जागृति अभियान का शुभारंभ

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

भोपाल के सुख शांति भवन, नीलबड़ में "स्वशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण" विषय पर तीन दिवसीय विशेष जन-जागरण अभियान का शुभारंभ
Bhopal
Jul 3

भोपाल के सुख शांति भवन, नीलबड़ में "स्वशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण" विषय पर तीन दिवसीय विशेष जन-जागरण अभियान का शुभारंभ

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल का वर्ष 2025-26 का सेवाओं से परिपूर्ण प्रेरणादायक समाचार
Bhopal
Apr 15

ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल का वर्ष 2025-26 का सेवाओं से परिपूर्ण प्रेरणादायक समाचार

भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ
Bhopal
Mar 28

भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस भोपाल के अंतर्गत आध्यात्मिक संग्रहालय एवं डिवाइन विज़्डम पार्क का भव्य भूमि पूजन सम्पन्न
Bhopal
Feb 3

ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस भोपाल के अंतर्गत आध्यात्मिक संग्रहालय एवं डिवाइन विज़्डम पार्क का भव्य भूमि पूजन सम्पन्न

भोपाल में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन में किसान सशक्तिकरण कार्यक्रम
Bhopal
Dec 23

भोपाल में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन में किसान सशक्तिकरण कार्यक्रम