Brahma Kumaris

ब्रह्माकुमारीज़ आस्का द्वारा "Happiness Hi... Tension Bye Bye" कार्यक्रम का आयोजन

3 जुलाई 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ आस्का सेवा केंद्र द्वारा समाज में मानसिक स्वास्थ्य, आध्यात्मिक जागरूकता एवं मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से "Happiness Hi... Tension Bye Bye" विषय पर एक विशाल जन-जागरण एवं जीवन परिवर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।हजारों की संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सकारात्मक एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. बीके शक्तिराज, अंतरराष्ट्रीय माइंड ट्रेनर एवं प्रेरक वक्ता, ने अपने सहज एवं प्रभावशाली उद्बोधन में बताया कि

वर्तमान समय में तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों से मुक्ति का वास्तविक आधार आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच तथा राजयोग मेडिटेशन है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने विचारों, दृष्टिकोण और संस्कारों में सकारात्मक परिवर्तन लाता है, तब उसके जीवन में शांति, खुशी, आत्मविश्वास और सफलता का स्वाभाविक विकास होता है।
उन्होंने सभी को प्रतिदिन कुछ समय स्वयं के लिए निकालकर परमात्म स्मृति एवं राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करने तथा जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों, नशामुक्ति, पारिवारिक सद्भाव, नैतिकता और सेवा-भाव को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हजारों लोगों ने सकारात्मक सोच, तनावमुक्त जीवन, नशामुक्त समाज के निर्माण, पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने तथा आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत उत्साह एवं एकाग्रता के साथ सहभागिता की, जिससे वातावरण सकारात्मक ऊर्जा और उमंग से भर गया।

कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्माकुमारीज़ आस्का सेवा केंद्र की ओर से सभी अतिथियों, प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। केंद्र द्वारा बताया गया कि ब्रह्माकुमारीज़ का उद्देश्य सेवा, आध्यात्मिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से व्यक्ति, परिवार और समाज में शांति, सुख एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना करना है। इसी सेवा-भाव के साथ भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Ganjam — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
दिल्ली में ब्रह्माकुमारीज़ वसंत विहार सेवा केंद्र के प्रतिनिधियों की NDRF महानिदेशक आईपीएस पीयूष आनंद से प्रेरणादायक भेंट
New Delhi
Jul 24

नेपाल के फुतुंग में सकारात्मक सोच द्वारा रचनात्मक जीवनशैली विषयक दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
Kathmandu

ORC के रजत रश्मियां प्रोजेक्ट के अंतर्गत जी. डी. गोयनका स्कूल में डिजिटल वेलनेस कोर्स का शुभारंभ
Gurugram
Jul 23

Brahma Kumaris Conducts Wellbeing Session on “Overcoming Overthinking” for Ekta Harrow Group
Harrow

ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग एवं ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा 11वें राष्ट्रीय नर्सिंग प्रोफेशनल सम्मेलन का शुभारंभ
Abu Road

बीटीएम लेआउट सेवा केंद्र ने अंतर धार्मिक संवाद सम्मेलन में शांति एवं न्याय पर रखे विचार
Bengaluru

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

More in Talks

Related news you may find meaningful

View All
दिल्ली में ब्रह्माकुमारीज़ वसंत विहार सेवा केंद्र के प्रतिनिधियों की NDRF महानिदेशक आईपीएस पीयूष आनंद से प्रेरणादायक भेंट
New Delhi
Jul 24

दिल्ली में ब्रह्माकुमारीज़ वसंत विहार सेवा केंद्र के प्रतिनिधियों की NDRF महानिदेशक आईपीएस पीयूष आनंद से प्रेरणादायक भेंट

नेपाल के फुतुंग में सकारात्मक सोच द्वारा रचनात्मक जीवनशैली विषयक दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
Kathmandu
Jul 24

नेपाल के फुतुंग में सकारात्मक सोच द्वारा रचनात्मक जीवनशैली विषयक दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

Brahma Kumaris Conducts Wellbeing Session on “Overcoming Overthinking” for Ekta Harrow Group
Harrow
Jul 23

Brahma Kumaris Conducts Wellbeing Session on “Overcoming Overthinking” for Ekta Harrow Group

बीटीएम लेआउट सेवा केंद्र ने अंतर धार्मिक संवाद सम्मेलन में शांति एवं न्याय पर रखे विचार
Bengaluru
Jul 23

बीटीएम लेआउट सेवा केंद्र ने अंतर धार्मिक संवाद सम्मेलन में शांति एवं न्याय पर रखे विचार

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश
Bhopal
Jul 21

भोपाल के जनप्रतिनिधियों को मिला आध्यात्मिक नेतृत्व एवं राजयोग का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश
Kangra
Jul 20

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में विद्यार्थियों को मिला नैतिक शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन का संदेश

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot
Jul 19

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन