26 दिसंबर 2025 , उदयपुर
उदयपुर टाउन हॉल स्थित सुखड़िया रंगमंच में ब्रह्माकुमारीज़ उदयपुर सेवाओं की स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल महामहिम श्री गुलाब चंद जी कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राज्यपाल श्री कटारिया ने अपने उद्बोधन में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के त्याग, तपस्या एवं अनुशासन की सराहना करते हुए सभी को स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि
संस्था समाज को सुख-शांति और सकारात्मक दिशा देने का कार्य निरंतर करती रहेगी।
एम.एल.ए. श्री ताराचंद जी जैन ने भी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
समारोह में राजापार्क सब ज़ोन की वरिष्ठ राजयोगिनी दीदियों का सम्मान किया गया। राजयोगिनी पूनम दीदी जी ने 50 वर्षों की सेवा यात्रा का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। माउंट आबू से बीके शीलू दीदी ने एकता एवं विश्वास द्वारा विश्व शांति पर अपने विचार रखे तथा शांतिवन से डॉ. बीके सविता दीदी ने विश्व शांति हेतु राजयोग ध्यान कराया।
कार्यक्रम में कैंडल लाइटिंग, केक कटिंग तथा समर्पण समारोह भी आयोजित किया गया। उदयपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके रीटा दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह आध्यात्मिक उत्साह एवं शांति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।




















