Brahma Kumaris

झोझूकलां से “नशा मुक्त, सद्भावना युक्त समाज निर्माण अभियान” का शुभारंभ

2 min

हरियाणा के झोझूकलां में उस समय एक आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना का वातावरण बना जब हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर कादमा-झोझूकलां सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने उन्हें ईश्वरीय और दिव्य गुणों की प्रतीक राखी बांधकर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 15 दिवसीय नशा मुक्त, सद्भावना युक्त समाज-निर्माण अभियान" का शुभारंभ किया।

माननीय मुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारी संस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रही है और समाज को नशा मुक्त व सद्भावना युक्त बनाने में अपना विशिष्ट योगदान दे रही है।

इस अवसर पर झोझूकलां सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति बहनने जानकारी दी कि यह अभियान झोझू व बाढ़ड़ा खंड के 50 गांवों में चलाया जाएगा, जहां रक्षा सूत्र बांधकर लोगों को नशामुक्ति और सद्भावना की प्रेरणा दी जाएगी।

ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने मुख्यमंत्री को आत्म-स्मृति का तिलक लगाकर परमात्मा-स्मृति की राखी बांधी एवं सेवाकेंद्र द्वारा की गई सेवाओं की प्रगति रिपोर्ट भेंट की।

ब्रह्माकुमार सुनील ने इस अवसर पर दादी प्रकाशमणि जी के 18वें स्मृति दिवस और विश्व बंधुत्व दिवस पर आयोजित स्वैच्छिक वैश्विक रक्तदान शिविर की जानकारी भी साझा की।

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें महिला एवं बाल विकास मंत्री बहन श्रुति चौधरी, महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद धर्मवीर सिंह, बाढ़ड़ा विधायक उमेद पातुवास, चरखी दादरी विधायक सुनील सांगवान, नगर परिषद चेयरमैन बख्शी राम सैनी , जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, दंगल गर्ल बबीता फोगाट, तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर प्रमुख रूप से शामिल थे।

यह शुभारंभ समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आत्मिक जागरूकता एवं सद्भावना को बढ़ावा देगा।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Rohtak — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu

Brahma Kumaris Celebrates the 12th International Day of Yoga in Cambridge
Cambridge
Jun 15

Brahma Kumaris Celebrates the 12th International Day of Yoga in Cambridge

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन