केशोद (गुजरात): ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर जन्माष्टमी का पावन पर्व आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य से हुई, जिसके पश्चात राधे-कृष्ण की झांकियाँ, रासलीला, नृत्य-नाटिका तथा बालकृष्ण द्वारा मटकी फोड़ जैसे मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के प्रमुख श्री डॉ. तन्ना साहेब, भारत विकास परिषद् के प्रमुख श्री विवेकभाई सोलंकी, अग्रणी उद्योगपति श्री दिलीपभाई धनेशा तथा एडवोकेट श्री चेतनभाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके शुभाशर्वाद और प्रेरणादायी शब्दों ने कार्यक्रम की महत्ता को और अधिक बढ़ा दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रभु-प्रसाद वितरित किया गया। यह आयोजन न केवल भक्ति और सांस्कृतिक रस से ओत-प्रोत रहा, बल्कि समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को सशक्त करने का भी माध्यम बना।




















