नैरोबी में आयोजित पांचवीं मेंटल वेलनेस एंड काउंसलिंग कॉन्फ्रेंस में ब्रह्माकुमारीज़ ने मानसिक स्वास्थ्य, आंतरिक सुख-शांति और कार्यस्थल पर कल्याण के लिए सकारात्मक सोच एवं व्यवहारिक आध्यात्मिकता का संदेश दिया।
केन्या के नैरोबी में नेशन मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित इस सम्मेलन की थीम “Creating Mentally Healthy Workplaces – From Awareness to Action” रही। सम्मेलन में विभिन्न सरकारी एवं पेशेवर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के. प्रतिभा ने “Pause for Peace” मास्टर क्लास के अंतर्गत “The Power Within – Transforming Stress Through Meditation” विषय पर ध्यान सत्र कराया। उन्होंने बताया कि
जीवन के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक पक्षों के साथ आध्यात्मिक पक्ष पर ध्यान देना भी आवश्यक है। सकारात्मक, शांतिपूर्ण, रचनात्मक और सृजनात्मक विचारों को विकसित करने में ध्यान की महत्वपूर्ण भूमिका है।
वहीं बी.के. दीप्ति ने “From Surviving to Thriving – Personal Resilience and Workplace Well-being” विषय पर संबोधित करते हुए व्यक्तिगत क्षमता, मानसिक दृढ़ता और कार्यस्थल पर कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
सम्मेलन में ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से Wellness Activation Space भी लगाया गया, जहां प्रतिभागियों ने ध्यान, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच से जुड़ी गतिविधियों का अनुभव किया।
ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से प्रतिभागियों को तीन दिवसीय निःशुल्क बिगिनर्स मेडिटेशन कोर्स की जानकारी भी दी गई। यह कोर्स 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने की जानकारी साझा की गई, जिसमें लोगों को मन को शांत करने और विचारों को सकारात्मक दिशा देने के लिए ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा।
सम्मेलन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण के लिए बाहरी परिस्थितियों के साथ-साथ व्यक्ति के आंतरिक विचारों, भावनाओं और आध्यात्मिक शक्ति पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

























