ओम शांति रिट्रीट सेंटर के रजत जयंती वर्ष “शुभारंभ – रजत रश्मियां” का उप राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटन

Silver Jubilee
ओम शांति रिट्रीट सेंटर के रजत जयंती वर्ष “शुभारंभ – रजत रश्मियां” का उप राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटन

07 दिसंबर 2025, गुरुग्राम:

ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में रजत जयंती वर्ष के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम “शुभारंभ – रजत रश्मियां” का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के माननीय उप राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर रजत जयंती वर्ष का औपचारिक शुभारंभ किया।

उप राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के ऋषियों, मुनियों और तपस्वियों की साधना ने विश्व को ध्यान, सत्य और आत्मबल के पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने कहा कि ध्यान आत्मा, मन और शरीर को गहन शांति प्रदान करता है, और सकारात्मक विचारों का संवर्धन करता है। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों एवं विशेषज्ञों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि आध्यात्मिक शांति की आवश्यकता प्रत्येक मनुष्य के जीवन में है।

माननीय उप राष्ट्रपति ने भारतीय संस्कृति की “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि कोविड महामारी के दौरान विश्व के अनेक देशों को भारत द्वारा निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराना इसी मानवीय सोच का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता हर व्यक्ति के भीतर विद्यमान है और उसे पहचानकर जीवन में लागू करना ही सच्चा उत्थान है।

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आध्यात्मिकता का अर्थ किसी धर्म विशेष से नहीं, बल्कि जीवन के सार को समझना है। आध्यात्मिक दृष्टि विकसित होने पर व्यक्ति के विचार, व्यवहार और दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

संस्थान के महासचिव राजयोगी बीके करुणा ने ब्रह्माकुमारीज़ को विश्व का एकमात्र ऐसा आध्यात्मिक संगठन बताया जिसे महिलाएँ संचालित करती हैं और जो 110 से अधिक देशों में सेवाकेंद्रों के माध्यम से विश्व परिवर्तन का कार्य कर रहा है।

ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी बीके आशा ने कहा कि युग परिवर्तन केवल परमात्मा ही करते हैं, और आत्मज्ञान ही सभी परिवर्तनों का आधार है। उन्होंने रजत जयंती वर्ष की थीम “रजत रश्मियां” और वर्षभर चलने वाले अभियानों, विशेषकर मेरा घर स्वर्ग की जानकारी दी।

राजयोगिनी बीके वेदांती ने सभी को राजयोग के माध्यम से गहन शांति का अनुभव कराया। डॉ. दामिनी द्वारा स्वागत गीत तथा ओआरसी सदस्यों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम का आकर्षण रहा। मंच संचालन बीके हुसैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम में संस्थान के सदस्यों सहित 4000 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।

उप राष्ट्रपति का स्वागत बीके आशा, बीके पुष्पा, बीके वेदांती, बीके करुणा, बीके शुक्ला और बीके चक्रधारी द्वारा किया गया।उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में उप राष्ट्रपति के सेक्रेटरी अमित खरे, डीसी अजय कुमार, जॉइंट सीपी संगीता कालिया, डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन, एसडीएम दिनेश लुहाच सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Festivals & Celebrations news from Gurugram — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश
Saratov
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

From Gurugram

Happenings in your area

View All
गुरुग्राम में एजी इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के लिए ‘वर्क–लाइफ बैलेंस’ पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Gurugram
Jul 28

Brahma Kumaris Conducts Stress Management Session for Ministry of Social Justice & Empowerment Officers
Gurugram
Jul 26

ORC के रजत रश्मियां प्रोजेक्ट के अंतर्गत जी. डी. गोयनका स्कूल में डिजिटल वेलनेस कोर्स का शुभारंभ
Gurugram
Jul 23

Brahma Kumaris Delegation Meets BJP President Shri Nitin Nabin Ji and Shares the Message of Rajyoga Meditation
Gurugram
Jul 16

Respecting Mother Nature Campaign Launched at ORC Gurugram During Silver Jubilee Celebrations
Gurugram
Jul 4

ओम शांति रिट्रीट सेंटर में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का 61वां स्मृति दिवस श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया
Gurugram
Jun 24

ओम शांति रिट्रीट सेंटर में “Choose Right, Live Right” थीम पर तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन बाल शिविर का भव्य समापन
Gurugram
Jun 16

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

More in Festivals & Celebrations

Related news you may find meaningful

View All
नोएडा के सुख शांति भवन में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न
Noida

St. Petersburg Brahma Kumaris Centre Marks 36 Years of Spiritual Service with “Trust: Currency of the Future” Programme
St. Petersburg
Jul 26

St. Petersburg Brahma Kumaris Centre Marks 36 Years of Spiritual Service with “Trust: Currency of the Future” Programme

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

अमरनाथ यात्रा-2026 से पूर्व जम्मू में तवी नदी तट पर भव्य महाआरती, ब्रह्माकुमारीज़ की गरिमामयी सहभागिता
Jammu
Jul 1

चेन्नई में  ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न
Chennai
Jun 21

चेन्नई में ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening
Mumbai
Apr 19

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन
Mumbai
Apr 18

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम
Mohali
Apr 14