11 अगस्त 2026 को पटना में बिहार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी के आमंत्रण पर आयोजित चिंतन शिविर में ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से बी.के. विधात्री ने नशामुक्त भारत अभियान पर एक प्रेरणादायक एवं जागरूकता सत्र लिया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के 400 से अधिक अधिकारियों ने सहभागिता की और स्वयं नशामुक्त रहने तथा बिहार को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नशे से होने वाले दुष्प्रभावों तथा स्वस्थ, सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बी.के. संगीता दीदी ने माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी को ईश्वरीय शुभकामनाएँ एवं प्रसाद भेंट किया। साथ ही, ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा की जा रही सेवाओं को पूरे बिहार में विस्तार देने के संबंध में भी सार्थक चर्चा हुई।
यह कार्यक्रम नशामुक्त समाज के निर्माण तथा बिहार को नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक संकल्प और सकारात्मक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण रहा।


























