Brahma Kumaris

सम्मान के साथ वृद्धावस्था – सहारा वृद्धाश्रम, गुलजारबाग, पटना में विशेष आध्यात्मिक एवं मेडिटेशन सत्र

 सम्मान के साथ वृद्धावस्था – सहारा वृद्धाश्रम, गुलजारबाग, पटना में विशेष आध्यात्मिक एवं मेडिटेशन सत्र
2 min

पटना सिटी पंचवटी कॉलोनी सेवाकेंद्र द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2025 को दशहरा के पावन पर्व पर सहारा वृद्धाश्रम, गुलजारबाग में ‘सम्मान के साथ वृद्धावस्था’ विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक एवं मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में आनंद और खुशहाली का संचार करना रहा।

सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्मा कुमारी रानी बहन जी ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धावस्था बोझ नहीं, बल्कि जीवन का वह अमूल्य समय है जब आत्मा अपनी सबसे सुंदर और दिव्य भूमिका निभा सकती है। उन्होंने बताया कि जैसे दिन का संध्याकाल शांति और सौंदर्य से भरपूर होता है, वैसे ही वृद्धावस्था भी जीवन का बहुमूल्य चरण है।

कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिटेशन सत्र का आयोजन हुआ जिसमें रानी बहन जी ने सभी को परमात्मा से जुड़कर जीवन को खुशहाल बनाने का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन की बुराइयों को त्यागने और खुशहाल जीवन जीने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सहारा वृद्धाश्रम के सभी वरिष्ठ नागरिकों को ईश्वरीय सौगात दी गई। साथ ही सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्मा कुमारी रानी बहन जी ने सहारा वृद्धाश्रम, गुलजारबाग के अधीक्षक श्री दीपक कुमार सेन जी को भी ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर लगभग 130 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम संध्या 4:00 बजे से 6:30 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Patna — share it with someone who cares.